Mujhse Shaadi Karoge: पारस छाबड़ा-शहनाज गिल का होगा स्वयंवर, बिग बॉस-13 फिनाले के बाद आएगा मुझसे शादी करोगे शो

Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Paras Chhabra New Wedding Show: बिग बॉस-13 फेम शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के इस नए शो को कॉमेडियन मनीष पॉल होस्ट करेंगे। नया शो 17 फरवरी को लॉन्च हो रहा है...

Bigg boss 13 Fame Shehnaz Gill Paras Chhabra New Show Mujhse Shaadi Karoge on Colors
शहनाज गिल और पारस छाबड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 फिनाले के बाद आ रहे नए शो की चर्चा जोरों पर है।
  • नए शो में बिग बॉस सीजन 13 के ही कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।
  • खबर है कि शहनाज गिल और पारस छाबड़ा साथ में नया शो लेकर आ रहे हैं।

बिग बॉस-13 फिनाले के बाद आ रहे नए शो की चर्चा जोरों पर है। बिग बॉस की जगह अब जो नया शो लॉन्च होने जा रहा है इसमें इसी के कंटेस्टेंट नजर आएंगे। जी हां, खबर है कि शहनाज गिल और पारस छाबड़ा साथ में नया शो लेकर आ रहे हैं। शहनाज और पारस के इस नए शो का नाम मुझसे शादी करोगे होगा।
बिग बॉस-13 के ये दोनों ही पॉपुलर कंटेस्टेंट फिर से दर्शकों के सामने होंगे। इस शो में दोनों फैन्स की मदद से अपने लिए सूटेबल मैच ढूंढने की कोशिश करेंगे। अगर शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को नए सीरियल में परफेक्ट मैच मिल जाता है, तो दोनों उससे शादी भी करेंगे जैसा कि इस नए शो का कॉन्सेप्ट है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

बिग बॉस-13 फेम शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के इस नए शो के होस्ट का नाम भी तय हो गया है। इस शो को कॉमेडियन मनीष पॉल होस्ट करेंगे। शो में कई टास्क के साथ शहनाज गिल और पारस छाबड़ा अपने सही पार्टनर की तलाश पूरी करेंगे। जाहिर है फैन्स के लिए एंटरटेनमेंट की क्वीन और किंग यानी शहनाज-पारस को एकसाथ नए शो में देखना काफी दिलचस्प होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@timesofindiatv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

कुछ दिन पहले सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि बिग बॉस फैन्स के लिए चैनल एक नया शो लेकर आ रहा है। 15 फरवरी 2020 को बिग बॉस-13 फिनाले के बाद अब उसकी जगह एक नया शो शुरू होगा जिसमें शादियां होंगी। सोमवार 17 फरवरी 2020 से बिग बॉस की जगह पर ये नया शो आ रहा है। जो कि सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे आया करेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर