Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: TV एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने किया धमाकेदार डांस, पति संग लगाए लंदन ठुमकदा पर ठुमके

Mohena Kumari Singh Dance At Family Wedding: टीवी एक्ट्रेस और मध्य प्रदेश के रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह हाल ही फैमिली वेडिंग में खूब एंजॉय करती नजर आईं। मोहिना ने शादी में पति सुयश संग खूब डांस किया..

yeh rishta kya kehlata hai Actress Mohena Kumari Singh Dance With Hubby Suyash Rawat At Family Wedding Watch video
करीबी की शादी में मोहिना कुमारी सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मोहिना कुमारी सिंह ने पिछले साल 14 अक्टूबर में शादी की थी।
  • मोहिना की शादी हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत से हुई थी।
  • सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह इन दिनों हैप्पी मैरिड लाइफ फेज एंजॉय कर रही हैं। मोहिना के बाद अब उनके परिवार में एक और शख्स शादी के बंधन में बंध चुका है। मोहिना कुमारी सिंह इस फैमिली वेडिंग में खूब एंजॉय करती नजर आईं। हाल ही में मोहिना कुमारी सिंह ने इंस्टाग्राम पर फैमिली वेडिंग की जानकारी दी है। उन्होंने बैक टू बैट पोस्ट किए हैं जिसमें मोहिना पति सुयश के साथ खूब फैमिली टाइम बिताती दिख रही हैं। 
मोहिना कुमारी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मोहिना पति सुयश और उनके भाई के साथ डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं सुयश कैसे पत्नी मोहिना कुमारी के डांस स्टेप्स फॉलो कर रहे हैं। वीडियो में ये कपल कंगना रनौत की फिल्म क्वीन के फेमस सॉन्ग लंदन ठुमकदा पर थिरकते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mohenakumari) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mohenakumari) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mohenakumari) on

मोहिना कुमारी ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि वो वीडियो में रावत ब्रदर्स के साथ डांस कर रही हैं। साथ ही इस पोस्ट में मोहिना ने अपनी मौसी को भी धन्यवाद लिखा है। जिनकी वजह से मोहिना के पति ने डांस करने की हिम्मत की। मोहिना कुमारी ने एक फोटो नव विवाहित कपल के साथ भी शेयर की है। इस फोटो में सुयश और मोहिना दूल्हा-दुल्हन के साथ दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mohenakumari) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mohenakumari) on

एक्ट्रेस और मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी मोहिना ने पिछले साल 14 अक्टूबर में शादी की थी। मोहिना की शादी हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत से हुई थी। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर