Mona Singh Video: मोना सिंह ने शादी के एक महीने बाद शेयर किया वीडियो, दिखाई अपनी पंजाबी वेडिंग की शानदार झलक

Mona Singh One Month Anniversary Wedding Video: मोना सिंह की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। वन मंथ एनिवर्सरी के मौके पर मोना ने एक अनसीन वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी शादी के हर पल को कैद किया गया है।

Mona singh Unseen Wedding Video Viral On TV Actress one month anniversary
पति के साथ मोना सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मोना सिंह ने श्याम राजगोपालन से 27 दिसंबर को शादी की थी।
  • मोना के पति श्याम इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं और ये उनकी दूसरी शादी है।
  • इन्वेस्टमेंट बैंकर की पहली शादी के एक बेटी है।

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ का सबसे खूबसूरत फेज एंजॉय कर रही हैं। 27 दिसंबर 2019 को मोना सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड श्याम राजगोपालन संग सात फेरे लिए थे। कपल की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। मोना सिंह ने वन मंथ एनिवर्सरी के मौके पर शादी का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोना सिंह की शादी के हर पल को कैद किया गया है। 
वीडियो में आप भी देख सकते हैं जहां से मोना सिंह की शादी हुई थी उस घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। साथ ही मोना और श्याम की शादी एकदम पंजाबी स्टाइल में फुल शोर-शराबे के साथ हुई थी। मोना ने जमकर पति श्याम के साथ डांस किया था। वहीं दोनों की फैमिली भी बच्चों की खुशी में खुलकर एंजॉय करती दिख रही है। मोना सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'और लो इसे एक महीने पूरा हो गया है।  #thisday #lastmonth #onemonthanniversary।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@monajsingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@monajsingh) on

सीरियल जस्‍सी जैसी कोई नहीं से चर्चा में आईं मोना सिंह ने इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम राजगोपालन से 27 दिसंबर को शादी की थी। कपल का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था जिसमें मोना ने प्रियंका चोपड़ा के जैसा वेडिंग लहंगा कैरी किया था। मोना सिंह के पति श्याम राजगोपालन की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से श्याम की एक 10 साल की बेटी है। दोनों प‍िछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@monajsingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@monajsingh) on

वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो मोना सिंह जल्द आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म दिवाली 2020 पर रिलीज होगी। वैसे इससे पहले मोना, आमिर खान और करीना कपूर के साथ फिल्म थ्री इडियट्स में भी काम कर चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर