Monalisa Photos: मोनालिसा ने टीवी सीरियल के लिए दिया बाथटब सीन, वायरल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें

टीवी मसाला
Updated Dec 01, 2019 | 14:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Monalisa Bold Photoshoot In Bathtub: मोनालिसा ने अपने नए बोल्ड फोटोज शेयर किए हैं जो कि फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं। मोनालिसा इन फोटोज में बेहद हॉट लग रही हैं...

Monalisa Bhojpuri Actress Hot bathtub Photoshoot for TV Serial Nazar
मोनालिसा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।
  • अब मोनालिसा ने अपना नया बाथटब फोटोशूट शेयर किया है।
  • फोटोशूट में मोनालिसा काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए खूब अपडेट करती हैं। टीवी सीरियल की शूटिंग हो या फिर वेकेशन फोटोज ही क्यों ना हो। मोनालिसा अक्सर अपनी सभी एक्टिविटी इंस्टाग्राम पर अपडेट करती है। इसी बीच मोनालिसा ने अपने नए बोल्ड फोटोज शेयर किए हैं जो कि फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं। मोनालिसा इन फोटोज में बेहद हॉट लग रही हैं। दरअसल फोटोज में मोनालिसा बाथटब में दिख रही हैं। हॉट लुक में नहाते हुए नजर आ रहीं मोनालिसा बैक टू बैट पोज देती नजर आ रही हैं। वैसे आपको बताते चलें मोनालिसा ने ये बाथटब फोटोशूट अपने सीरियल के लिए कराया है। सीरियल नजर में जल्द मोनालिसा का ये बाथटब वाला बोल्ड सीन दिखाया जाएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on


मोनालिसा लंबे टाइम से हॉरर टीवी शो नजर में काम कर रही हैं। इसमें वो मोहिना नाम के कैरेक्टर का रोल निभा रही हैं। बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट रहीं मोनालिसा को रियलिटी शो से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। शो में आने के बाद से वो टीवी इंडस्ट्री में खूब एक्टिव हो गईं और सीरियल्स में काम करने लगीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस को दीवाना बनाती हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी बिकिनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं जिनके चलते वो अक्सर चर्चा में भी रहती हैं। मोनालिसा के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.5 मिलियन यानी 25 लाख लोग फॉलो करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं और वो भोजपुरी की 125 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा बंगाली, उड़िया, हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर