Monalisa swimsuit photos: पूल में मोनालिसा ने दिखाई अदाएं, स्विमसूट में ढाया कहर

Swimsuit photos of Monalisa: नजर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने स्विमसूट में तस्वीरें पोस्ट की।

Monalisa swimsuit photos
Monalisa swimsuit photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्विमसूट में नजर आईं मोनालिसा
  • सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
  • मोनालिसा फिलहाल नजर सीरियल में दिख रही हैं

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा की नामी एक्ट्रेसेज में की जाती है। पिछले काफी वक्त से वे टीवी पर भी नजर आ रही हैं। वे छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल नजर में चुड़ैल के रूप में दिख रही हैं। इस शो ने मोनालिसा की लोकप्रियता और भी बढ़ा दी। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इसी से वे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से फैंस को अपडेट करती हैं।

हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ हॉट फोटोज शेयर की। इनमें वे एक पूल में स्विमसूट पहने हुए दिख रही हैं। इस ब्लैक स्विमसूट और भीगे बालों में मोनालिसा का लुक देखने लायक है। वे पूल में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनका ये अवतार बहुत पसंद आ रहा है। वे इस पर स्टनिंग, हॉट, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

ये पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने स्विमसूट में फोटोज पोस्ट की हो। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं। इसके अलावा वे अपनी सीरियल नजर की भी तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

बात दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। साल 1982 में जन्मीं मोनालिसा अब तक वह 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वे पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी सितारों के साथ दिख चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्म ब्लैकमेल से डेब्यू किया था। वे भोजपुरी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

मोनालिसा टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 10 में नजर आईं थीं। इस सीजन में मोनालिसा का नाम मनु पंजाबी से जुड़ा था। दोनों काफी वक्त साथ में बिताते थे। हालांकि शो के बाद मोनालिसा ने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर सबको चौंका दिया था। दोनों ने साल 2017 में शादी रचाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर