Naagin-4: क्या निया शर्मा भी हैं नागिन? देव-नयनतारा और वृंदा की कहानी में ये हो सकते हैं नए मोड़

Nia Sharma Naagin 4 Icchadhari Nagin Mistry: नयनतारा के पास शक्तियां हैं और उसे इच्छाधारी नागिन का रूप लेते हुए भी देखा जा चुका है। लेकिन वृंदा के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।

Naagin 4 ekta Kapoor in Dev vrinda nayanthara story New twist With Nia Sharma Icchadhari naagin mistry
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 की कहानी दो महिलाओं वृंदा और नयनतारा के इर्द-गिर्द घूमती है।
  • कहानी में वृंदा का रोल निया शर्मा और नयनतारा का रोल जैस्मीन भसीन कर रही हैं।
  • वृंदा एक सरल और दयालु स्वाभाव की लड़की है जबकि नयनतारा गुस्से वाली सख्त महिला है।

नागिन-4 की शुरुआत हो चुकी है और इसे पिछले सीजन्स की ही तरह दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। नागिन-4 की कहानी दो महिलाओं वृंदा (निया शर्मा) और नयनतारा (जैस्मीन भसीन) के इर्द-गिर्द घूमती है। वृंदा एक सरल और दयालु स्वाभाव की लड़की है जबकि नयनतारा गुस्से से भरी एक सख्त स्वाभाव वाली महिला है। जो कि लगातार अपना बदला पूरा करने के प्रयास में लगी हुई है। जैसा कि कहानी में इच्छाधारी नागिन मान्यता की बेटी बनी नयनतारा के पास भी नागिन वालीं शक्तियां हैं। साथ ही नयनतारा को नागिन रूप लेते हुए भी देखा जा चुका है। लेकिन बात अगर वृंदा की करें तो अभी उनके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। 
निया शर्मा यानि वृंदा को एक सीधी सादी सूट पहनने वाली और परिवार के सदस्यों की केयर करने वाली लड़की की तरह दिखाया गया है। जो कि आम इंसानों के बीच रहती है। अभी तक वृंदा के परिवार के बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि वृंदा भी एक इच्छाधारी नागिन हैं और उनका नयनतारा के साथ एक खास रिश्ता भी है। जी हां, वृंदा और नयनतारा एक-दूसरे से कनेक्ट हैं और ये सच्चाई आगामी एपिसोड में सामने आ सकती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on


ये हो सकते हैं कहानी के नए मोड़
नागिन-4 की कहानी में जैसा कि नयनतारा ने देव पारेख के परिवार से बदला लेने के लिए अपनी चालें चलना शुरू कर दी हैं। वहीं देव और वृंदा भी पहली बार जल्द मिलने वाले हैं। नयनतारा जैसा कि देव पर अपने प्यार का जादू चलाने की कोशिश करेगी तो वहीं वृंदा को भी देव से प्यार हो सकता है। अब देखना ये है कि देव किसे चुनेगा। अगर देव, वृंदा को चुनता है तो नयनतारा की जोड़ी किसके साथ बनेगी? या फिर सीरियल में बनेगा देव-वृंदा और नयनतारा का लव ट्रायंगल?

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

वैसे वृंदा का मंगेतर भी है अगर वो उससे साथ जाती है को क्या नयनतारा को देव मिल जाएगा? या फिर वृंदा की सगाई टूटेगी? जल्द ही नागिन-4 की कहानी ये नए मोड़ देखने को मिलेंगे। हालांकि नागिन की हर कहानी अंततः बुराइयों से लड़ने और नागमणि की रक्षा कर उसे बुरे हाथों में जाने से रोकने के बारे में है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर