Naagin-4 Video: नागिन-4 में सायंतनी-शालीन ने दिए रोमांटिक सीन, 100 साल बाद बदला लेंगी निया शर्मा-जैस्मीन भसीन

Naagin 4 New Promo With sayantani ghosh shaleen bhanot romance: नागिन-4 के नए प्रोमो में सायंतनी घोष और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त रोमांटिक सीन्स डाले गए हैं। दोनों ने साथ में काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं...

Nia Sharma jasmin bhasin Naagin 4 Promo sayantani ghosh shaleen bhanot romance in new Video
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 के ऑन एयर होने से पहले दर्शकों के लिए एक नया प्रोमो आया है।
  • नए प्रोमो में एकता कपूर ने भरपूर रोमांटिक ट्विस्ट डाले हैं।
  • नागिन का प्रोमो देखने के बाद दर्शकों में इसे लेकर और एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

एकता कपूर का सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरियल नागिन-4 (Naagin 4) इस वीकेंड प्रीमियर के लिए तैयार है। नागिन-4 के ऑन एयर होने से पहले दर्शकों के लिए एक नया प्रोमो जारी किया है। नए प्रोमो में सायंतनी घोष और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त रोमांटिक सीन्स डाले गए हैं। दोनों ने साथ में काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। वहीं सायंतनी घोष को दुल्हन लुक में तैयार हुए देखा जा रहा है। वो सीरियल में शालीन भनोट से शादी करती हैं। 
जी हां, नागिन-4 की कहानी की शुरुआत सायंतनी और शालीन की लव स्टोरी से होने वाली है। इच्छाधारी नागिन बनीं सायंतनी अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर एक इंसान से शादी रचाती हैं। ऐसे में सायंतनी घोष और शालीन भनोट की शादी के मौके पर पहुंचकर उसके माता-पिता चेतावनी देते और नाग वंश की राजकुमारी को ऐसा करने से मना करते हैं। लेकिन प्यार में डूबीं सायंतनी, शालीन से शादी करने के लिए सब कुछ ठुकरा देती हैं।सायंतनी अपनी मां से कहती है कि प्यार का मतलब बलिदान देना है और उन्होंने अपना मन बना लिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 


सायंतनी घोष और शालीन भनोट को शादी के बाद काफी परेशानी होती है। कुछ दिन बाद ही सायंतनी के पति की मृत्यु हो जाती है, लेकिन वह किसी तरह अपने बच्चे को बचाने में सफल हो जाती है। सायंतनी अपनी बेटी का नाम नयनतारा रखती है और घोषणा करती है कि वो उन लोगों से बदला लेगी, जिन्होंने उसके साथ गलत किया है। 
बस यहीं से कहानी में एंट्री होती नई लीड स्टारकास्ट की। कहानी 100 साल आगे चली जाती है जहां नागिन बृंदा और नयनतारा का रास्ता देव (विजयेंद्र कुमेरिया) से टकराता है। अब यहां से शुरू होगा है नागिन का जहरीला खेल।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी सीरियल की पूरी कास्ट नई है। निया सीरियल का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, 'मुझे नहीं लगता कि कुछ भी नागिन का हिस्सा बनने से बेहतर हो सकता है। मैंने अपने पिछले काम का भी आनंद लिया है। लेकिन पहली बार, मैं किसी लीड शो में सबसे अहम किरदार बनूंगी।'

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर