Naagin 4 weekly Update: एकता कपूर के सीरियल में हुई अनीता हसनंदानी की एंट्री, खुलेगा नयनतारा-विशाखा का राज

Naagin 4 New Spoiler Alert: नागिन-4 में विशाखा की पहली मुलाकात नयनतारा से हुई है। जब पारेख परिवार से बचने के लिए नयनतारा शहर छोड़कर जा रही होती है तभी दोनों ट्रेन में टकराती हैं...

Naagin 4 Anita hassanandani Aka Vishakha Enter In Show With New Secret Nayantara Brinda And manyata Life
निया शर्मा, विजयेंद्र कुमेरिया, जैसमीन भसीन और अनीता हसनंदानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एकता कपूर सीरियल नागिन-4 में नया ट्विस्ट लेकर आ रही हैं।
  • नागिन-4 में बृंदा, नयनतारा और मान्यता की जिंदगी में एक और इच्छाधारी नागिन दस्तक देने वाली है।
  • ये नागिन कोई और नहीं विशाखा यानि टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी है।

एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन-4 में निया शर्मा, जैसमीन भसीन और सायंतनी घोष इच्छाधारी नागिन का रोल निभा रही हैं। स्टोरीलाइन के मुताबिक सायंतनी घोष नागरानी मान्यता का रोल निभा रही हैं। साथ ही निया शर्मा उनकी बेटी बृंदा और जैसमीन भसीन दूसरी बेटी नयनतारा के रोल में है। अब खबर है कि नागिन-4 में इन तीनों के अलावा एक और नागिन की ग्रैंड एंट्री होने वाली है। 
जी हां, सही पढ़ रहे हैं आप। एकता कपूर सीरियल में नया ट्विस्ट लेकर आ रही हैं। इसीलिए जल्द नागिन-4 में नागलोक से एक और इच्छाधारी नागिन बृंदा, नयनतारा और मान्यता की जिंदगी में दस्तक देने वाली है। ये नागिन कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी है। जो कि नागिन-4 में विशाखा उर्फ विश के रोल में दिखेंगी। अनीता की फर्स्ट अपीयरेंस का वीडियो भी सामने आ गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin4.official) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anitahassanandani) on


नागिन-4 में विशाखा की पहली मुलाकात नयनतारा से हुई है। जब पारेख परिवार से बचने के लिए नयनतारा शहर छोड़कर जा रही होती है। तभी उनसे बचाने के लिए ट्रेन में नयनतारा की मदद विशाखा करती हैं। इस तरह से नयनतारा और विशाखा पहली बार एक-दूसरे हाथ मिलाती नजर आएंगी। हालांकि विशाखा की इस मदद के पीछे का मकसद कुछ और ही होने वाला है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin4.official) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin4.official) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anitahassanandani) on

 


बताया जा रहा है कि नागिन-4 में विशाखा निगेटिव रोल में दिखने वाली हैं। साथ ही वो नयनतारा को अपने साथ शामिल कर लेंगी। कहा तो ये भी जा रहा है कि विशाखा के साथ-साथ नयनतारा भी निगेटिव रोल आ जाएंगी। हालांकि विशाखा के इस कदम के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प होने वाली है। क्योंकि विशाखा पहले नागिन-3 में नागमणी पाने के लिए निगेटिव रोल में थीं हालांकि बाद में वो बेला के साथ अच्छी बन जाती है। अब ऐसे में देखना ये है कि नागिन-4 में विशाखा की एंट्री से क्या नया छूचाल आता है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर