Naagin 4 Written Updates; Jan 11, 12: नयनतारा ने मां मान्‍यता से बोला झूठ, क्या छ‍िप पाएगा बृंदा का नाग‍िन रूप

टीवी मसाला
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jan 13, 2020 | 16:29 IST

Naagin 4 Written Updates for Jan 11, Jan 12 2020: नाग‍िन के 9 और 10 जनवरी के एप‍िसोड्स में नयनतारा के सामने बृंदा का राज खुल चुका है। लेकिन मान्‍यता इस बात को नहीं जानती है।

Naagin 4 written updates for  January 11 and January 12, nayantara brinda dev nia sharma jasmine bhasin
Nia Sharma aka Brinda turns Naagin for the show   |  तस्वीर साभार: Times Now

जनवरी 11 और 12 के नाग‍िन 4 के एपिसोड को देखने के बाद दर्शक सवाल कर रहे हैं क‍ि क्‍या नयनतारा का किरदार नेगेट‍िव हो जाएगा। दरअसल वह यह जान चुकी है क‍ि बृंदा ही मान्‍यता की असली बेटी है और उसके पास इच्‍छाधारी नाग‍िन की शक्‍त‍ियां हैं। वह उसका नाम मंद‍िर में भी पढ़ लेती है ज‍िसके लिए मान्‍यता ने कठ‍िन पूजा की थी। लेकिन नयनतारा इस बात का खुलासा नहीं करती क‍ि उसने बृंदा को इच्‍छाधारी नाग‍िन बनते देखा है। बल्‍क‍ि वह खुद मान्‍यता के लिए बदला लेना चाहती है। 

गुस्‍से में वह बृंदा को भी खत्‍म करना चाहती है। वह देव के फोन से मेसेज कर उसे जंगल में बुलाती है जहां वह एक स‍िद्ध मंत्र से उसे खत्‍म करने की योजना बनाती है। यहां बीन पर बृंदा का झूमना और नाग‍िन का रूप लेने का सीन अच्‍छा बुना गया है। न‍िया शर्मा यानी बृंदा के नाग‍िन मूव्‍स भी अच्‍छे लगते हैं। लेकिन बैकग्राउंड में गाना कुछ और होना चाह‍िए था। वैसे इसी बीच देव के आने से नाग बनी बृंदा को नयनतारा के वश से बाहर हो जाती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Naagin 4 (@naagin.loopholes) on

 

 

 

 

 

बौखलाहट में नयनतारा अपना बदला लेने की कसम खाती है। उधर देव के भाई भी बृंदा से बदला लेना चाहते हैं और इसके लिए रजत को अपना मोहरा बनाते हैं। इसके लिए एक पब में पार्टी का प्‍लान होता है जहां नयनतारा भी अपनी चाल चलती है। इसी बीच बृंदा जहां देव की ओर खिंचाव महसूस करती है वहीं वह अपने साथ हो रहे बदलाव को लेकर भी परेशान है और अपने प‍िता यानी पंड‍ित जी को इस बारे में बताती है। 

अब सामने आता है क‍ि उसके प‍िता उसके नाग‍िन होने का राज जानते हैं और ऐसा वह पार‍िख पर‍िवार की मह‍िला को भी बताते हैं। आने वाले एप‍िसोड में बृंदा और देव के बीच नजदीक‍ियां जहां मीड‍िया में उछलेंगी वहीं इस बात को जानने का इंतजार भी रहेगा क‍ि क्‍या बृंदा को उसके नाग‍िन होने का राज पता चलेगा! 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर