Naagin 4 Preview 9 February 2020: नागिन-4 में खत्म होगा इस एक्टर का सफर, हो जाएगी आने वाले एपिसोड में मौत!

Naagin 4 Preview Written Update 8 February 2020 Episode: नागिन-4 में पहली बार नागमणि इंसान के हाथ लग चुकी है। अंजाने में ही सही लेकिन लाल टेकरी मंदिर में वृंदा के पति देव पारेख को नागमणि मिल चुकी है...

Naagin 4 Preview Written Update 8 february 2020 Episode Vrinda kill Madhav And dev Got Nagmani
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 में वृंदा ने पारेख परिवार से सबसे पहले माधव को निशाना बनाया है।
  • इधर देव को नयनतारा का पता चला है और वो उसके पीछे लाल टेकरी मंदिर पहुंचा है।
  • मंदिर में नयनतारा को बचाते वक्त देव के हाथ नागमणि लग चुकी है।

नागिन-4 में निया शर्मा यानी वृंदा ने अपने बदले की शुरुआत कर दी है। निया ने पारेख परिवार से सबसे पहले माधव को निशाना बनाया है। जी हां, वृंदा अपनी गुस्से की आग में सबसे पहले माधव का रोल निभा रहे सिकंदर खरबंदा को खत्म करने वाली हैं। अब आप सोच रहे होंगे भला ये कैसे क्योंकि वृंदा ने तो देव पारेख से शादी की है ताकि वो सबसे पहले देव को मार सके। पिछले एपिसोड में वो लगभग देव को मारने के करीब भी पहुंच जाती हैं। लेकिन इसी बीच नागिन-4 कि विलेन वैशाली अपने परिवार के साथ मिलकर नागरानी मान्यता को अगवा कर लेती है। वृंदा को जैसे ही ये पता चलता है वो देव को मारने का प्लान बीच में रोककर अपनी मां मान्यता की तलाश में निकल पड़ती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.s4) on


वृंदा को लाल टेकरी मंदिर के पंडित जी से पता चलता है कि देव को उसकी मां मान्यता कहां है इस बारे में जानकारी जरूर होगी। ऐसे में वृंदा, देव का पीछा करने का प्लान करती है। इधर देव को नयनतारा के बारे में पता लगता है कि वो घर में आई थी और उसके बारे में पूछ रही थी। तभी देव नयनतारा को आवाज लगाते-लगाते उसका पीछा करने लगता है। पीछा करने का नतीजा ये निकलता है कि देव, नयनतारा के पीछे लाल टेकरी मंदिर के उस हिस्से में पहुंच जाता है जहां आज रात नागमणि मिलने वाली है। हालांकि यहां विशाखा, देव को चकमा देकर ये यकीन दिला देती है कि वो जिसका पीछा कर रहा था वो नयनतारा नहीं बल्कि कोई और ही लड़की है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@television.update) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.official) on


ऐसे में जब देव मंदिर से बाहर जाता है तभी भूकंप आने लगता है। देव उस लड़की को बचाने के लिए वापस मंदिर में जाता है। तब नयनतारा नागमणि को उठा ही रही होती है लेकिन देव उसे बचाने के लिए पीछे खींचता है और नागमणि पर देव का हाथ रख जाता है। ऐसे में नागमणि देव के अंदर चली जाती है और वहां मौजूद नयनतारा, विशाखा मौके पर बेहोश हो जाते हैं। तभी वृंदा मंदिर में पहुंचती है और देव को वापस नागिन रूप में पारेख परिवार ले आती है 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sikandarkharbanda) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sikandarkharbanda) on

 

वृंदा जब घर के बाहर बेहोश पड़े देव के सामने चिल्ला-चिल्लाकर अपना बदला लेने की बात कह रही होती है तभी माधव उसका रूप देख लेता है। इसी के बाद वृंदा, माधव पर जान लेने के लिए हमला करती है। माधव पूरी कोशिश कर रहा है उससे बचने कि लेकिन वो जान चुका है कि मान्यता की असली नागिन बेटी वृंदा ही है। ऐसे में वृंदा को अपना राज, राज ही रखने के लिए माधव को जान से मारना जरूरी हो गया है। अपकमिंग एपिसोड में वृंदा इसी अंजाम को पूरा करती दिखेगी। अगर शो में माधव की मौत होती है तो हो सकता है कि एक्टर सिकंदर खरबंदा का सफर नागिन-4 में यहीं खत्म हो जाए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर