रियल लाइफ में शादीशुदा हैं नागिन-4 की विलेन वैशाली, 17 साल छोटे एक्टर से की है शादी

Naagin 4 Geetanjali Tikekar Life Facts: नागिन-4 में नजर आ रहीं गीतांजलि टिकेकर शादीशुदा हैं। एकता कपूर के टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के सेट पर उन्हें टीवी एक्टर से प्यार हो गया था...

Naagin 4 Nia sharma jasmin bhasin Co star Geetanjali Tikekar Life Facts And wedding Children
गीतांजलि टिकेकर और सिकंदर खरबंदा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस गीतांजलि टिकेकर नागिन-4 की विलेन वैशाली का रोल निभा रही हैं।
  • गीतांजलि टिकेकर पिछले 18 साल से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
  • वैशाली ने क्या हादसा क्या हकीकत(2002) टीवी सीरियल से डेब्यू किया था।

नागिन-4 भाग्य का जहरीला खेल की कहानी अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं जहां इच्छाधारी नागिन निया शर्मा अपना बदला लेने की शुरुआत करेंगी। नागरानी बनीं सायंतनी घोष अपनी बेटी की मौत के बाद टूट चुकी हैं। वहीं जैसमीन भसीन इधर विशाखा बनीं वैशाली के जाल में फंस रही हैं। जैसा कि पिछले एपिसोड में आपने देखा नागिन-4 की विलेन बनीं वैशाली ने नागरानी को आगवा कर मौत के घाट उतारने की प्लानिंग कर ली है।

वैशाली यानी टीवी एक्ट्रेस गीतांजलि टिकेकर सीजन 4 में सबसे तेज और खतरनाक विलेन बनकर सामने आ रही हैं। गीतांजलि टिकेकर को उनके रोल से लिए खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे क्या आप जानते हैं गीतांजलि टिकेकर से साथ उनके रियल लाइफ पति भी नागिन-4 का हिस्सा हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@geetanjalitikekar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@geetanjalitikekar) on

जी हां, गीतांजलि टिकेकर शादीशुदा हैं और उन्होंने नागिन-4 में नजर आ रहे एक्टर सिकंदर खरबंदा से शादी की है। नागिन-4 में पारेख परिवार का हिस्सा बनें सिकंदर खरबंदा रियल लाइफ में गीतांजलि टिकेकर के पति हैं। गीतांजलि(58) ने करीब ढाई साल डेटिंग के बाद 17 साल छोटे सिकंदर(41) से शादी की थी, दोनों का एक बेटा सौर्य है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@geetanjalitikekar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@geetanjalitikekar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sikandarkharbanda) on

टीवी एक्ट्रेस गीतांजलि टिकेकर पिछले 18 साल से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने क्या हादसा क्या हकीकत(2002) टीवी सीरियल से डेब्यू किया था। बाद में वो कहीं तो मिलेंगे और कसौटी जिंदगी की-1 नजर आईं। एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की-1 में गीतांजलि टिकेकर की मुलाकात सिकंदर खरबंदा से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर स्टार्स ने डेटिंग शुरू कर दी। वैसे आपको बता दें, कि गीतांजलि टिकेकर को सीरियल कसौटी जिंदगी की-1 में अपर्णा बासु का निगेटिव रोल निभाने के लिए बेस्ड एक्ट्रेस का 2 बार टेली अवॉर्ड भी मिल चुका है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर