इस एप‍िसोड से नाग‍िन 4 में होगी सुरभ‍ि ज्‍योत‍ि की एंट्री, व‍िशाखा से 150 साल पुराना बदला लेंगी नागरानी बेला!

Bela Aka Surbhi Jyoti Return In Naagin 4: नागिन-4 के अगले हफ्ते के एपिसोड में सुरभि ज्योति एंट्री लेने वाली हैं। सुरभि नागिन सीजन में फिर से अपने बेला वाले रोल में कमबैक कर रही हैं....

Surbhi jyoti Aka Naagrani Bela returns Naagin 4 KILL Vishakha Aka Anita hassanandani Serial SPOILER
अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागमणि को पाने के लिए विशाखा अपनी नई-नई चालें चल रही है।
  • अब खबर है कि नागिन-4 में सुरभि ज्योति एंट्री लेने वाली हैं।
  • सुरभि नागिन सीजन में फिर से अपने बेला वाले रोल में कमबैक कर रही हैं।

नागिन-4 की कहानी निया शर्मा, विजयेंद्र कुमेरिया और अनीता हसनंदानी के साथ एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। जैसा कि विशाखा बनकर सीरियल में आईं अनीता हसनंदानी ने सभी की लाइफ में खलबली मचा दी है। अनीता सब पर भारी पड़ रही हैं। नागमणि को पाने के लिए विशाखा अपनी नई-नई चालें चल रही है। तभी तो वृंदा और देव को अलग करने के लिए विशाखा कई तरह की गलतफेमियां पैदा कर रही है। 
अब तो विशाखा ने देव को मारने की भी प्लानिंग कर ली है। तभी तो लाल टेकरी मंदिर में वृंदा को उसकी मां मान्यता को ढूंढने के लिए भेजकर विशाखा ने अपने प्लान को सक्सेसफुल करने की ठान ली है। इसी प्लानिंग के तहत अब विशाखा मंदिर में ही देव को जान से मारने वाली है। 
जी हां, नागिन-4 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विशाखा, देव का पीछे से गला काटती दिख रही हैं। लेकिन ट्विस्ट ये है कि देव की मौत नहीं होगी। देव को बचाने के लिए अब बेला यानि सुरभि ज्योति नागिन-4 में आने वाली हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@surbhijyotixlove) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishanibollyvideos) on


नागिन-4 के अगले हफ्ते के एपिसोड में सुरभि ज्योति एंट्री लेने वाली हैं। सुरभि नागिन सीजन में फिर से अपने बेला वाले रोल में कमबैक कर रही हैं। बताया जा रहा है कि बेला की सीरियल में देव और वृंदा को सेफ करने के लिए एंट्री होगी। साथ ही मजेदार ट्विस्ट ये है कि विशाखा को भी बेला मौत के घाट उतार देगी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahanaaz_shaikh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nnehaagarwal1998) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin4retuns) on


जानकारी के मुताबिक बेला लाल टेकरी मंदर में ही विशाखा का गला काट देंगी और उनके दो टुकड़े कर देंगी। बेला, विश से अपनी 150 साल पुरानी दोस्ती को खराब करने का बदला लेंगी। जाहिर है बेला और विशाखा के बीच की लड़ाई वाला ये सीन जबरदस्त होने वाला है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इसके बाद विशाखा मर जाएगी तो ये गलत है। विलेन विशाखा इसके बाद भी जिंदा रहेगी क्योंकि वो दोमुंह वाली नागिन है इस वजह से बेला के वार से उसकी मौत नहीं होगी। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर