Nia Sharma in Naagin 4: न‍िया शर्मा के नाग‍िन लुक की मौनी रॉय से हो रही तुलना, दर्शक कर रहे हैं श‍िकायत

Nia Sharma Trolls For Naagin 4: निया शर्मा का नागिन-4 में इच्छाधारी नागिन लुक मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया है। यूजर्स उनके नागिन लुक के साथ-साथ उनकी एक्टिंग को भी खराब कह रहे हैं...

Nia Sharma Troll For Naagin 4 Vrinda Icchadhari Nagin Look Social Media User Said mouni Roy is Best
निया शर्मा और मौनी रॉय।  |  तस्वीर साभार: Instagram

छोटे परदे पर एकता कपूर का सुपरनैचुरल सीरियल नागिन-4 शुरू हो चुका है। चौथे सीजन में एकबार फिर से मेकर्स दर्शकों के लिए पूरी नई कास्ट लेकर आए हैं। नागिन-4 में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, सायंतनी घोष और विजयेंद्र कुमेरिया लीड रोल निभा रहे हैं। चौथे सीजन में निया शर्मा पावरफुल इच्छाधारी नागिन वृंदा के रोल में हैं। वैसे अब तक पूरी तरह से निया शर्मा का नागिन अवतार सीरियल में सामने नहीं आया है। हालांकि इच्छाधारी नागिन वृंदा के लुक में निया शर्मा फोटोशूट जरूर करा चुकी हैं। यानि कि जाहिर है जल्द अपकमिंग एपिसोड्स में निया का ये रूप दर्शकों के सामने होगा। 
वैसे भले ही सीरियल में अभी निया शर्मा का नागिन अवतार रिवील ना हुआ हो लेकिन सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल हो रहा है। नागिन लुक के लिए निया शर्मा द्वारा कराया गया फोटोशूट खूब सुर्खियों में है। इस फोटोशूट में निया शर्मा यानि वृंदा ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस हॉट ड्रेस पर वो गोल्डन हैवी ज्वैलरी पहनकर लुक कम्प्लीट करती दिख रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin4.official) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin4.official) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on


निया शर्मा के फैन्स को जहां उनका ये लुक पसंद आ रहा है तो कई ऐसे भी सोशल मीडिया यूजर्स हैं जिन्हें वो बिल्कुल नहीं भा रही हैं। जी हां, सोशल मीडिया यूजर्स को निया का नागिन लुक कुछ खास रास नहीं आया है। यूजर्स ना सिर्फ उनके नागिन लुक को बल्कि उनकी एक्टिंग को भी खराब कह रहे हैं। यही नहीं निया शर्मा की तुलना मौनी रॉय के नागिन लुक से हो रही है। यूजर्स का कहना है कि मौनी रॉय ही सबसे बेस्ट नागिन थीं। उनकी एक्टिंग और लुक दोनों ही जबरदस्त था। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on


वैसे आपको बता दें, निया शर्मा के इच्छाधारी नागिन लुक के लिए ब्लैक ड्रेस तय हुई है। वहीं जैसमीन भसीन की ड्रेस का कलर वाइट रखा गया है। वहीं तीसरी नागिन सायंतनी घोस महरून एंड सिल्वर कलर की ड्रेस में दिखती हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर