Naagin 5: असीम रियाज नहीं पारस छाबड़ा होंगे नागिन 5 के हीरो! एकता कपूर ने दिया ऑफर?

Naagin 5 Paras Chabra: एकता कपूर ने नागिन के पांचवे सीजन की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही इस सीरियल की स्टारकास्ट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। अब इसमें पारस छाबड़ा का भी नाम सामने आ रहा है।

Paras Chabra
Paras Chabra 
मुख्य बातें
  • नागिन 5 की स्टारकास्ट पर कई अटकले लगाए जा रही है।
  • असीम रियाज के बाद अब पारस छाबड़ा का नाम सामने आ रहा है।
  • नागिन 5 का टाइटल नागिन- भाग्य का एक जहरीला खेल होगा।

मुंबई. एकता कपूर ने सुपरनेचुरल थ्रिलर शो नागिन 4 के बंद होने की घोषणा कर दी थी। इसी के साथ उन्होंने नागिन के पांचवे सीजन का भी ऐलान कर दिया था। इसके बाद से ही सीजन 5 के स्टारकास्ट पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। अब बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा का नाम भी सामने आ रहा है। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट को नागिन 5 में लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। पारस इससे पहले सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में रावण के किरदार में नजर आए थे। 

पारस छाबड़ा से पहले बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट असीम रियाज का नाम भी लीड रोल के लिए सामने आया था। हालांकि, असीम रियाज ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया था। असीम रियाज ने इंडिया टुडे से कहा कि- 'जो खबरें मीडिया में आ रही हैं, उनमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। ये सभी केवल अटकलें हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
I was not made to be subtle A post shared by Paras Chhabra™ (@parasvchhabrra) on

दिव्यांका त्रिपाठी के नाम पर अटकलें
नागिन 5 की नई नागिन के लिए दिव्यांका त्रिपाठी के नाम पर चर्चा हुई थी। हालांकि, दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ये एक फेक न्यूज है। Spotboye से  बातचीत में दिव्यांका ने कहा कि- 'नागिन 5' में अपने नाम की अफवाहें सुनकर वह खुद हैरान हैं। 

बकौल दिव्यांका- 'ये अफवाहें कैसे उड़ी हैं। बाकियों का तो नहीं पता, लेकिन मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं।' आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी एकता कपूर के शो ये है मोहब्बते में काम कर चुकी हैं। वहीं, नागिन 5 के लिए दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और हिना खान का नाम भी सामने आ रहा है। 

एकता कपूर ने पोस्ट किया था वीडियो 
नागिन 5 का टाइटल नागिन- भाग्य का एक जहरीला खेल होगा। हालांकि, इस बार कहानी एकदम अलग होगी। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर दो मिनट का वीडियो क्लिप शेयर किया है। सबसे पहले एकता कपूर ने कहा कि- 'नागिन 4 खत्म हो रहा है। इसके तुरंत बाद नागिन 5 शुरू हो जाएगा।' 

एकता कपूर ने इस शो की एक्ट्रेस निया शर्मा, अनीता हसनंदानी, जैस्मिन भसीन के बारे में कहा- 'तुम लोग बेहतरीन हो, तुमने बहुत ही अच्छा काम किया। मुझे लगता है कि इस बार हमने कहानी पर कम काम किया। हमारी पूरी कोशिश होगी कि आगे अच्छे सीजन लेकर आएं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर