Naagin 5: फेमस बॉलीवुड एक्टर की बेटी है नागिन-5 की मार्काट, 11 साल बाद किया है टीवी पर कमबैक, जानें फैक्ट्स

Naagin 5 Villain markat AKa Ravee Gupta Facts: टीवी की अनुभवी अदाकारा है सुरभि चांदना की ऑनस्क्रीन सास और वीर-जय की मां, इस टीवी एक्टर की है पत्नी....

Naagin 5 Ravee Gupta Who play villain markat in Surbhi chandna sharad malhotra mohit sehgal show
पति मनोज बिदवई के साथ रावी गुप्ता। 
मुख्य बातें
  • नागिन-5 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट ये है कि मार्काट ही आदिनागिन बानी की सास है।
  • मार्काट और बानी, सास-बहू हैं। क्योंकि जय(मोहित सहगल) और वीर(शरद मल्होत्रा) दोनों मार्काट के ही बेटे हैं।
  • नागिन-5 में मार्काट का रोल निभा रहीं अभिनेत्री का नाम रावी गुप्ता है।

नागिन 5 की कहानी अब उस मोड़ पर पहुंच गई है जहां आदिनादिन बानी(सुरभि चांदना) को अपनी सबसे बड़ी दुश्मन मार्काट का सामना करना है। वो शक्तिशाली दुश्मन जिसने सालों तक शिवजी के सामने तपस्या करके खुद को सबसे शक्तिशाली बनाया। क्योंकि मार्काट ना तो चील है और ना नागिन, वो तो दोनों का मिला जुला स्वरूप है। मार्काट ही नागिन-5 की सबसे बड़ी विलेन हैं जिसके पास आदिनागिन से भी कई ज्यादा शक्तियां हैं। कहानी में बड़ा ट्विस्ट ये है कि मार्काट ही आदिनागिन बानी की सास है। जी हां, मार्काट और बानी, सास-बहू हैं। क्योंकि जय(मोहित सहगल) और वीर(शरद मल्होत्रा) दोनों मार्काट के ही बेटे हैं।

कौन है नागिन-5 की मार्काट?  
नागिन-5 की सबसे बड़ी विलेन के रोल के लिए एकता कपूर ने अनुभवी और दिग्गज अदाकारा को चुना है। मार्काट का रोल निभा रहीं अभिनेत्री का नाम रावी गुप्ता है। रावी गुप्ता टेलीविजन जगत का जाना माना नाम हैं। साल 2000 में रावी गुप्ता ने एकता कपूर के साथ टीवी शो कहानी घर-घर की में काम किया था। बाद में वो कई और शोज में दिखीं। हालांकि उनको पहचान सुजाता एक स्त्री का समर्पण से मिली थी। 

फेमस बॉलीवुड एक्टर की बेटी हैं रावी गुप्ता
टीवी एक्ट्रेस रावी गुप्ता के फिल्मी कनेक्शन से कम ही लोग वाकिफ हैं। रावी गुप्ता जाने माने अभिनेता राजेंद्र गुप्ता की इकलौती बेटी हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़े राजेंद्र गुप्ता को तनु वेड्स मनु, लगान, अपने, हिम्मतवाला, आक्रोश और रक्त चरित जैसी फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं राजेंद्र गुप्ता 1985 से छोटे परदे पर भी एक्टिव हैं। वो अब तक भारत की खोज, ब्योमकेश बक्शी, शक्तिमान और बालिका वधू जैसे कई हिट शोज का हिस्सा रहे हैं। 

रावी गुप्ता ने इस एक्टर से की है शादी
रावी गुप्ता ने साल 2007 में शादी की। उन्होंने एक्टर मनोज बिदवई के साथ सात फेरे लिए। मनोज बिदवई को मॉडल, फिल्म और टेलीविजन एक्टर के तौर पर जाना जाता है। मनोज को सीरियल मेरे घर आई एक नन्ही परी से पहचान मिली। मनोज हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और मराठी सिनेमा में भी एक्टिव हैं। 

एक दशक के बाद किया टीवी पर कमबैक
एक्ट्रेस रावी गुप्ता ने 2006 शादी के बाद एक शो सुजाता एक स्त्री का समर्पण में लीड रोल निभाने के बाद ब्रेक ले किया था। रावी गुप्ता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए लंबा ब्रैक लिया। शादी के 8 साल बाद अभिनेता मनोज बिदवई और रावी गुप्ता एक बच्चे के पेरेंट्स बने। बेटे अगस्त्य के जन्म के बाद रावी ने कमबैक का प्लान फिर से ड्रॉप पर दिया।

कसौटी जिंदगी की, तुम्हारी दिशा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं किसी रोज जैसे शोज का हिस्सा रहीं रावी ने 2008 के बाद 2019 में टीवी शो नम: लक्ष्मी नारायण से कमबैक किया। इसमें उनका बड़ा रोल नहीं था लेकिन अब रावी गुप्ता नागिन-5 में खलनायिका का किरदार निभा रही हैं। जो कि टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो में से एक है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर