Naagin 5 Start Date: Hina Khan के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, जानें कब शुरू हो रहा है 'नागिन 5'

Naagin 5: एकता कपूर का शो नागिन 5 जल्द ही ऑन एयर होने जा रहा है। शो के 5वें सीजन में हिना खान लीड रोल में नजर आएंगी जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जाने कब शुरू हो रहा है शो।

Naagin 5
Naagin 5 
मुख्य बातें
  • जानें कब शुरू हो रहा है एकता कपूर का शो नागिन 5
  • नागिन 5 में एक्ट्रेस हिना खान लीड रोल में नजर आएंगी।
  • नागिन 5 में हिना खान के अलावा एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी लीड रोल में होंगी।

टीवी के सबसे चर्चित शो में से एक नागिन 5 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो के 5वें सीजन में हिना खान नजर आएंगी और अब तक इसके कई प्रोमोज भी सामने आ चुके हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है और शो 9 अगस्त से ऑन एयर होने जा रहा है। 

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें हिना खान मरून कलर के कपड़ों में नागिन के रूप में तैयार हुई नजर आ रही हैं। इसमें हिना काफी खूबसूरत लग रही हैं। कलर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा, 'बीते हुए कल की गाथा को फिर जीने के लिए, आ रही है इच्छाधारी नागिन!' बता दें कि 9 अगस्त से शुरू हो रहा ये शो शनिवार- रविवार को रात 8 बजे कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on

इससे पहले शो का प्रोमो सामने आया था जिसमें हिना खान नागिन के रोल में नजर आईं थीं। इसे शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'होने वाली है शुरू एक नई दास्तां, सर्वश्रेष्ठ नागिन के साथ।' शो में हिना खान के अलावा एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी लीड रोल में दिखेंगी। इतना ही नहीं फेमस मोहित मल्होत्रा और कुमकुम भाग्य स्टार धीरज धूपर भी शो में लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि नागिन 4 में निया शर्मा, रश्मि देसाई, अनीता हसनंदानी और विजयेंद्र कुमेरिया लीड रोल में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on

वर्कफ्रंट

हिना खान की बात करें तो वो मशहूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं। हिना खान टीवी के बाद अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 90 लाख फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर