Naagin 6: नागिन-6 में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री, इन 7 दिग्गज TV सितारों पर है एकता कपूर के शो को हिट कराने की जिम्मेदारी

naagin 6 Star cast Latest Full : नागिन-6 के मेकर्स ने इस बार कहानी को और अधिक रोमांचक, मनोरंजक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। इस साल नागिन-6 को हिट कराने के लिए शो में टीवी जगत के 7 दिग्गज सितारों को भी कास्ट किया गया है...

Naagin 6 Tejasswi Prakash, Simba Nagpal To mahek chahal, urvashi dholakia, sudha chandran, manit joura And Megha Jha Full cast naagin Show
टीवी शो नागिन-6। 
मुख्य बातें
  • नागिन 6 की पर्दे पर वापसी से फैन्स काफी खुश हैं।
  • दिलचस्प कहानी को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। 
  • इस साल नागिन-6 को हिट कराने का दारोमदार टीवी जगत के 7 दिग्गज सितारों पर हैं।

नागिन टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। सीरियल अक्सर रेटिंग चार्ट में सबसे ऊपर होता है। नागिन-6 भी पहले एपिसोड के बाद ही अपनी 
कहानी को लेकर दर्शकों के बीच खासा चर्चा में हैं। पहले दिन शो ने दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखा और नागिन 6 की पर्दे पर वापसी से फैन्स काफी खुश हैं। दिलचस्प कहानी देखकर साफ हो गया है कि इस बार शो को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। 

अब नागिन-6 में टीवी अभिनेत्री मेघा झा की नई एंट्री होने वाली है। टीवी शो के लिए मेघा झा को चुना गया है। शो में मेघा नेगेटिव रोल प्ले करती नजर आएंगी।अभिनेत्री इससे पहले भाग्यलक्ष्मी और बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे शो कर चुकी हैं। अब लोकप्रिय फ्रेंचाइजी बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले मेघा, एकता कपूर द्वारा निर्मित शो नागिन 6 में नजर आएंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@meghajha14)

12 फरवरी से छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाले शो नागिन को लेकर हर कोई सुपर एक्साइटेड है। इस बार शो के निर्माताओं द्वारा इसे और अधिक रोमांचक, मनोरंजक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस साल नागिन-6 को हिट कराने का दारोमदार टीवी जगत के 7 दिग्गज सितारों पर हैं। जानें कौन हैं ये टीवी सितारे...

तेजस्वी प्रकाश
नागिन-6 की लीड एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बिग बॉस-15 की विनर तेजस्वी प्रकाश हैं। जिन्हें फैन्स नागिन शो में देखने के लिए बेताब हैं। उन्होंने अब तक 'संस्कार-धरोहर अपनों की', 'स्वरागिनी- जोड़े रिश्तों के सुर', 'पहरेदार पिया की', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे कई हिट शोज दिए हैं। देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोविंग काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में एकता कपूर ने तेजस्वी को नागिन-6 हिट कराने के लिए चुना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tejasswiprakash)

महक चहल
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट, खतरों के खिलाड़ी की स्टार और कई फिल्मों का हिस्सा रहीं महक चहल भी एकबार शो की लीड कास्ट में शामिल हैं। महक नागिन बनी हैं और उनको फैन्स इस नए पॉजिटिव रूप में देखने के लिए बेताब हैं। महक पिछले 20 सालों से शोबिज इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन अभी तक वो अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद कर रही हैं। ऐसे में महक पर नागिन-6 में खुद को साबित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maheckchahal)

उर्वशी ढोलकिया
टेलीविजन की दुनिया में उर्वशी ढोलकिया एक जाना पहचाना नाम हैं। वो कई धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिन्दगी में कोमोलिका के निगेटिव किरदार से वो घर-घर में छा गईं। उर्वशी बिग-6 में भी हिस्सा लिया और उसकी विनर बनीं। इस तरह से अब लंबे अर्से बाद उर्वशी को स्क्रीन पर देखना फैन्स के लिए बड़ी ट्रीट होने वाली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashidholakia)

सुधा चंद्रन
टेलीविजन अभिनेत्री और भरतनाट्यम नर्तकी सुधा चंद्रन किसी पहचान की मोहजात नहीं हैं। सुधा पहले भी नागिन सीरीज का हिस्सा रही हैं। उन्होंने शो में विलेन का रोल निभाया था। अब एकबार फिर से सुधा को दर्शक उनकी फेमस सीरीज नागिन में देखने वाले हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sudhaachandran)

अदा खान
टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में अदा खान की गिनती की जाती है। वो एक पॉपुलर टेलीविजन अभिनेत्री हैं और उन्हें TV सीरियल बहनें, खतरों के खिलाड़ी और नागिन में शेषा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अब शेषा की फिर से नागिन-6 में वापसी हुई है ऐसे में दर्शकों के बीच ये सस्पेंस बरकरार है कि नए सीजन में उनका रोल कैसा होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@adaakhann)

सिंबा नागपाल
बिग बॉस-15 में अपने शांत अंदाज से सबका दिल जीतने वाले सिंबा अब एकबार फिर से दर्शकों के सामने हैं। एकता कपूर के टीवी शो नागिन-6 में सिंबा लीड रोल निभा रहे हैं। इससे पहले उन्हें सुपर डुपर हिट शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की में देखा गया था। अब सिंबा को सुपरनैचुरल शो में देखना दिलचस्प होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@simbanagpal)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manitjoura)

मनित जौरा
टीवी और बॉलीवुड अभिनेता मनित भी नागिन-6 में अहम रोल निभा रहे हैं। यश राज फिल्म्स की बैंड बाजा बारात में नजर आने वाले मनित ने लव शगुन में मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही मनित ने लंबे समय तक एकता कपूर के टीवी शो कुंडली भाग्य में काम किया है और अब उन्होंने फिर से नागिन-6 के लिए उनसे हाथ मिलाया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर