Ekta Kapoor नागिन-4 में लगाएंगी नया तड़का, Nia Sharma के बाद नच बलिए के इस कपल को दिया ऑफर

टीवी मसाला
Updated Oct 24, 2019 | 17:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Naagin 4 Cast: एकता कपूर सीरियल नागिन-4 में एक एक्स कपल को भी लेकर आ रही हैं। ये एक्स कपल कोई और नहीं बल्कि टीवी के मोस्ट फेमस स्टार्स में से एक मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह हैं...

Ekta kapoor Approach nach baliye 9 Fame Madhurima tuli vishal Aditya singh for naagin 4
मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • छोटे परदे पर जल्द सीरियल नागिन का चौथा पार्ट आने वाला है।
  • एकता कपूर ने सीरियल के लिए क्रिस्‍टल डिसूजा और निया शर्मा को चुना है।
  • अब खबर है कि नागिन-4 में एक एक्स कपल भी नजर आ सकता है।

एकता कपूर जल्द टीवी सीरियल नागिन का चौथा पार्ट लेकर आ रही हैं। इस सीरियल में नागिन के किरदार के ल‍िए एकता कपूर ने दो बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस क्रिस्‍टल डिसूजा और निया शर्मा को चुना है। ये दोनों अभिनेत्रियां पहले सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में साथ नजर आई थीं। दोनों ही अदाकाराएं टीवी के काफी पॉपुलर चेहरे हैं इसीलिए एकता दोनों को साथ में नागिन-4 में लेकर आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि नागिन-4 में एक एक्स कपल भी नजर आ सकता है। ये एक्स कपल कोई और नहीं बल्कि टीवी के मोस्ट फेमस स्टार्स में से एक मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को नागिन-4 के लिए अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि विशाल को लीड रोल के लिए सीरियल से ऑफर मिला है वहीं मधुरिमा को निगेटिव रोल के लिए चुना जा रहा है। हालांकि दोनों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया है या नहीं, इसकी अभीतक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@madhurimatuli) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektaravikapoor) on


फिलहाल ये एक्स कपल डांस रियलिटी शो नच बलिए में नजर आ रहा है। विशाल और मधुरिमा शो में अपने लड़ाई-झगड़े को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। वैसे पहले भी दोनों एक टीवी सीरियल चंद्राकांता में साथ नजर आ चुके हैं। इसी सीरियल के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई थी और प्यार परवान चढ़ा था। हालांकि ज्यादा टाइम तक दोनों का रिलेशनशिप नहीं चल सका और ये अलग हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@madhurimatuli) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@madhurimatuli) on

नागिन-4 का प्रोमो सामने आ चुका है। प्रोमो के जरिए सिर्फ इस बात का खुलासा किया गया है कि इस बार ऐसी नागिनों की कहानी दिखाई जाएगी जो कि भाग्य के चलते एक दूसरे के साथ ही रहने वाली हैं। बता दें कि नागिन के हर सीजन में 2 नागिन होती हैं। पिछले सीजन में सुरभि ज्योति के साथ अनीता हसनंदानी दिखी थीं। उससे पहले मौनी के साथ अदा खान नजर आईं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर