Navin Gulia KBC: नवीन गुलिया ने निभाया अमिताभ बच्चन से किया वादा, केबीसी से जीती धनराशि का ऐसे किया सही उपयोग

Navin Gulia KBC-11 Fame Promise to Amitabh Bachchan:कौन बनेगा करोड़पति फेम नवीन गुलिया ने बच्चों के लिए 40 लाख रु खर्च कर शेल्टर होम का निर्माण कराया है। जबकि उन्हें शो से सिर्फ 8 लाख ही मिले थे।

KBC Fame Navin Gulia keeps his promise to Amitabh Bachchan And Made Shelter Home For children After Won Kaun Banega Crorepati
अमिताभ बच्चन के साथ नवीन गुलिया।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • समाज सेवक नवीन गुलिया केबीसी-11 का हिस्सा बने थे।
  • कौन बनेगा करोड़पति से कंटेस्टेंट नवीन 12.50 लाख रुपए जीतकर गए थे।
  • अब केबीसी विनिंग अमाउंट के जरिए नवीस ने एक नेक काम कर दिखाया है। 

कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 शुरू होने वाला है। अमिताभ बच्चन के नए शो केबीसी-12 की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुकी है। इस प्रोसेस में अब तक सोशल मीडिया पर बिग बी केबीसी-12 रजिस्ट्रेशन के कई सवाल भी पूछ चुके हैं और जल्द ही इसके ऑडीशन भी शुरू होने वाले हैं। फिलहाल सीजन-12 शुरू होने से पहले कौन बनेगा करोड़पति-11 का एक कंटेस्टेंट सुर्खियों में है। 
हम बात कर रहे हैं केबीसी-11 का हिस्सा बने नवीन गुलिया की। अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठकर नवीन ने लगातार केबीसी-11 के मंच पर कई सवालों के बड़ी आसानी से जवाब दिए थे। कौन बनेगा करोड़पति से कंटेस्टेंट नवीन गुलिया 12.50 लाख रुपए जीतकर गए थे। इस धनराशि को जीनते के बाद नवीन ने बिग बी से वादा किया था कि वो बच्चों के लिए शेल्टर होम बनवाएंगे। अब नवीन गुलिया ने केबीसी विनिंग अमाउंट से अपना प्रॉमिंस पूरा कर दिखाया है। 


शेल्टर होम में मिलेंगी भोजन और दवाईयां 
जी हां, महीनों बाद नवीन गुलिया ने बिग बी से किया हुआ अपना वादा निभाया है और झज्जर जिले में एक आश्रय का निर्माण किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये आश्रय सभी की जरूरत के लिए खुला होगा और यहां भोजन, दवाईयों सहित बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा केबीसी कंटेस्टेंट नवीन उन प्रवासी श्रमिकों को काम देने में भी कामयाब रहे हैं जो लॉकडाउन के बीच परेशान थे। उन्होंने यह सुनिश्चित किया गया कि श्रमिक सुरक्षित रहे हैं। आश्रय स्थल पर ही टेंट लगाए गए थे और इस क्षेत्र को आइसोलेट कर दिया गया था। ताकि संक्रामक फैलने की कोई संभावना नहीं रहे।

40 लाख रु. में बना आशियाना
नवीन गुलिया ने बच्चों के लिए जिस शेल्टर होम का निर्माण कराया है उसे बनाने में लाखों रुपए खर्च हुए। करीब 40 मजदूरों ने मिलकर नवीन का ये सपना पूरा किया। नवीन गुलिया बताते हैं कि उन्होंने केबीसी-11 से 12.50 लाख रु. जीते थे। हालांकि टैक्स कटने के बाद उनको 8 लाख मिले और इस आश्रय को बनने में 40 लाख रु. लगे। केबीसी के कारण कई लोगों ने आगे आकर नवीन की मदद की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर