The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में निकली नेहा कक्कड़ की शादी की बात, 'बुआ' ने चुना वकील लड़का

टीवी मसाला
Updated Dec 28, 2019 | 13:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Neha Kakkar at The Kapil Sharma Show: हाल ही में नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंचीं। यहां उनकी शादी की बात छिड़ गई।

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में निकली नेहा कक्कड़ की शादी की बात, 'बुआ' ने ढूंढ़ा वकील लड़का
Neha Kakkar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो में नेहा कक्कड़ ने की मस्ती
  • भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ के साथ पहुंची थीं नेहा
  • शो में बुआ ने नेहा के लिए लड़का ढूंढ़ने की बात कही

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनके गाने आते ही हिट हो जाते हैं। वे फिल्मों के साथ-साथ अपने एलबम सॉन्ग्स भी रिलीज करती हैं। सिर्फ नेहा ही नहीं, उनके भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ भी सिंगर हैं। हाल ही में ये तीनों टीवी के फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। जहां सबने जमकर मस्ती पहुंची। ये एपिसोड वीकेंड पर दिखाया जाएगा।

शो में भारती सिंह, कपिल की बुआ के रूप में नजर आती हैं। उन्होंने नेहा की शादी की बात छेड़ दी। बुआ ने कहा कि उन्होंने नेहा का लिए लड़का देख लिया हैं और वे उसके साथ डेट पर भी गई थीं। इस पर नेहा हैरान रह जाती हैं और कपिल उन्हें डांटते हुए कहते हैं कि लड़का नेहा के लिए है तो वे डेट पर क्यों गईं? इस पर बुआ कहती हैं कि लड़का वकील है और वे कोर्ट की डेट पर गई थी। उन्होंने लड़के लिए हां भी कर दिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial) on

 

इस पर कपिल कहते हैं कि शादी नेहा को करनी है तो आपने क्यों हां भरी। इस पर बुआ बोलीं कि लड़का वकील है और लड़की हमारी जज है तो तुम (कपिल) क्यों ऑर्डर ऑर्डर कर रहे हो। इतना सुनते ही नेहा की हंसी छूट गई। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक भी शो में सबके साथ मस्ती करते हुए दिखे। उन्होंने इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़ के रोने का मजाक उड़ाया, टोनी की भी जमकर खिंचाई की। शो के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial) on

 

नेहा की लव लाइफ की अगर बात करें तो वे यारियां एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही थीं। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार भी किया था। लेकिन इसी साल दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद नेहा ने कुछ इमोशनल पोस्ट्स भी शेयर की थीं। हालांकि अब वे अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं और उनके गाने सुपरहिट हो रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर