Nia Sharma Bag Stolen: कार से चोरी हुआ'नागिन' निया शर्मा का हैंडबैग, एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का हैंडबैग उनकी कार से चोरी हो गया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी और मुंबई पुलिस से मदद मांगी।

Nia Sharma
Nia Sharma  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • चोरी हुआ टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का हैंडबैग.
  • निया ने ट्वीट कर मांगी मुंबई पुलिस की मदद।
  • लोअर परेल में कार से चोरी हुआ एक्ट्रेस का बैग।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का हैंडबैग उनकी कार से ही चोरी हो गया है। यह घटना बुधवार की है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी और मुंबई पुलिस से मदद मांगी।

निया ने ट्वीट कर पुलिस से मांगी मदद

निया शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'किसी ने कार से मेरा हैंडबैग उठा लिया है, लोअर परेल में सेनापति बापत मार्ग सिग्नल। कोई भी मदद बहुत मायने रखेगी। प्लीज।' जिसका मुंबई पुलिस ने तुरंत जवाब दिया। मुंबई पुलिस ने निया शर्मा को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'हमने आपको फॉलो किया। आप कृप्या अपना नंबर इनबॉक्स करें। हम डिटेल्स के लिए आपसे जल्द संपर्क करेंगे।' इसके बाद निया ने जल्द जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस को थैंक्स भी कहा।

बिग बॉस 14 के लिए सामने आया था नाम

मालूम हो कि निया शर्मा ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन की विनर बनीं। यह पहली बार था जब शो की शूटिंग भारत में हुई थी और इसकी विनर का खिताब निया ने हासिल किया। इसके बाद निया को लेकर खबरें थीं कि वो रिएलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में नजर आ सकती हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित थे लेकिन खबरों की मानें तो बाद में निया ने अपने पांव पीछे खींच लिए। हालांकि निया और चैनल की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।  

बता दें कि निया शर्मा जल्द ही जमाई राजा 2.0 में नजर आएंगी, जिसमें उनके अपोजिट एक्टर रवि दुबे होंगे और एक्ट्रेस अचिंत कौर भी शो में दिखेंगी। इसके पहले सीजन की शुरुआत साल 2014 में हुई थी और यह साल 2017 तक चला था, जिसे काफी पसंद किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर