दिवाली पर हादसे का शिकार हुईं नागिन-4 की एक्ट्रेस Nia Sharma, लहंगे में लग गई थी आग

टीवी मसाला
Updated Oct 31, 2019 | 22:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nia Sharma Outfit Caught Fire: निया शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिवाली उत्सव के दौरान निया शर्मा की ड्रेस में अचानक आग लग गई थी।

Naagin 4 actress Nia Sharma outfit caught fire on Diwali 2019
निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में टीवी सीरियल काली से एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रख लिया था।
  • निया शर्मा जल्द ही एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन-4 में नजर आने वाली हैं।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिवाली उत्सव के दौरान निया शर्मा की ड्रेस में अचानक आग लग गई थी। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और वो बच गईं। निया शर्मा ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। निया शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जली हुई ड्रेस की फोटो शेयर की है। 
निया शर्मा ने दिवाली वाली ड्रेस की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह दिए की ताकत है। एक सेकंड में आग लग गई, मैं अपनी ड्रेस की लेयर्स के कारण बच गई। या शायद उन ताकतों की वजह से जो आपकी रक्षा करती हैं।' निया शर्मा की इस जानकारी से फैन्स काफी शॉक्ड हो गए थे। हालांकि उन्हें हादसे में कोई चोट नहीं आई है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@just.4guru) on


हाल ही में अमिताभ बच्चन के घर भी दिवाली पार्टी में एक हादसा हुआ था। यहां ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के कपड़ों में आग लग गई थी। दरअसल ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना पार्टी के बाद 3 बजे घर जा रही थीं। इस दौरान जाते हुए उनके पास रखे दिए से उनके लहंगे में आग लग गई। आग उनके शरीर तक पहुंचने लगी और आस-पास के लोगों को समझ नहीं आया कि उन्हें बचाने के लिए क्या किया जाए। तभी ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान ने फटाफट आकर उन्हें बचाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

बात अगर निया शर्मा के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन-4 में नजर आने वाली हैं। इसी के साथ निया बॉलीवुड डेब्‍यू को लेकर भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि न‍िया व‍िक्रम भट्ट की फ‍िल्‍म में नजर आ सकती है। बता दें, निया शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में टीवी सीरियल काली से एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रख लिया था। बाद में निया ने बहनें, एक हजारों में मेरी बहना है, उड़ान सपनों की, शक्ति- अस्तित्व के अहसास की और जमाई राजा जैसे सीरियल में काम किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर