Naagin 4 में ऐसा होगा Nia Sharma का लुक, पहले दिन सेट से शेयर की तस्‍वीर

टीवी मसाला
Updated Dec 02, 2019 | 13:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा जल्द एकता कपूर के सीरियल नागिन-4 में नजर आने वाली हैं। निया के फैन्स पहली बार उन्हें नागिन के रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Nia sharma
Nia sharma  

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा जल्द एकता कपूर के सीरियल नागिन-4 में नजर आने वाली हैं। निया के फैन्स पहली बार उन्हें नागिन के रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि निया शर्मा ने इस सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है। निया ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग के पहले दिन की फोटो शेयर की है जिसमें वह नीले रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। वहीं उन्‍होंने झुमके पहने हुए है। इस लुक में निया वैनिटी के गेट पर खड़ी नजर आ रही हैं।

इस अनारकली सूट में निया काफी जम रही हैं। आपको बता दें कि इस सीरियल में निया दो अवतार में नजर आएंगी। एक अवतार में वह Brinda नाम की महिला के किरदार में होंगी।

इससे पहले निया ने नागिन-4 के लिए अपना लुक शेयर किया था। नागिन-4 के इस लुक में निया एकदम परफेक्ट दिखाई दी थीं। 
निया शर्मा इस लुक में हैवी ज्वैलरी और लहंगा पहने नजर आई थीं। गोल्डन कलर के एम्ब्रायडरी लहंगे के साथ उन्‍होंने हैवी झुमके, बड़ा सा मांगटीका और नथ पहनी थी।  उन्होंने बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ा हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Day1 as ‘Brinda’ #naagin4@colorstv A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on

आपको बता दें कि नागिन के पहले और दूसरे सीजन में मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था। इस शो को उन्होंने ने ही ऊंचाईयों पर पहुंचाया। इसके बाद मौनी बॉलीवुड में चली गई और नागिन 3 में सुरभि ज्योति और अनिता हसनंदानी नजर आईं। दोनों को ही नागिन के रूप में बहुत पसंद किया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on

इस बार नागिन सीरीज के इस चौथे सीजन में निया शर्मा और जैसमीन भसीन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बाकी सीजन की तरह नागिन 4 में भी बदले की कहानी को दिखाया जाएगा। निया और जैसमीन के अलावा इस शो में शालीन भनोट और सायंतनी घोष भी नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर