Parth Samthaan Injured: कसौटी जिंदगी की-2 के एक्टर पार्थ समथान हुए घायल, सोशल मीडिया पर फैन्स को बताई हालत

Kasautii Zindagii Kay 2 Actor Injured: एक्टर पार्थ समथान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर पार्थ चोटिल हो गए है... 

Kasautii Zindagii Kay 2 Actor Parth Samthaan Injured His Leg check Picture
पार्थ समथान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पार्थ समथान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।
  • खबर है कि एक्टर पार्थ समथान चोटिल हो गए है। 
  • पार्थ समथान का सीधा पैर घायल हो गया है।

पार्थ समथान इन दिनों कसौटी जिंदगी की-2 में नजर आ रहे हैं। पार्थ के किरदार अनुराग बसु को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अब पार्थ समथान फिर से अपने टीवी शो में काम शुरू करने वाले हैं। इसीलिए पार्थ हैदराबाद से मुंबई अपने होमहाउन लौट आए हैं। फिलहाल पार्थ को उनके घर में क्वारंटाइन कर दिया है। अब पार्थ समथान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर पार्थ चोटिल हो गए है। 


टीवी एक्टर पार्थ समथान ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ जानकारी शेयर की है। पार्थ का पैर घायल हो गया है। एक्टर पार्थ समथान के सीधे पैर में चोट लग गई है। हालांकि अब उनकी ये चोट लगभग रिकवर हो चुकी है। खुद पार्थ समथान ने अपनी इस फोटो में ये जानकारी शेयर की है। आप भी देख सकते हैं उनके घायल पैर में बैन्डेज लगा हुआ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@the_parthsamthaan) on

इस टीवी शो से मिली पहचान
वर्कफ्रंट की बात करें तो पार्थ समथान इन दिनों कसौटी जिंदगी की-2 में अनुराग बसु का रोल निभा रहे हैं। वैसे पार्थ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर से की थी। हालांकि उन्हें पहचान सीरियल कैसी ये यारियां के मिली। उनके रोल माणिक मल्होत्रा को लोगों के बीच खूब पसंदी किया गया। 


पार्थ समथान कुछ दिनों पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में थे। खबर थी कि वो अपनी को-स्टार एरिका फर्नाडिंस को डेट कर रहे हैं और दोनों की ब्रेकअप हो गया है। हालांकि पार्थ ने डेटिंग और ब्रेकअप दोनों का खंडन किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर