Pearl V Puri Facts: गर्लफ्रेंड के कारण कभी एक्टर बने थे पर्ल वी पुरी, करिश्मा तन्ना से जुड़ा था नाम

Facts about Pearl V Puri: नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर पर नाबालिग से रेप करना का आरोप है। जानिए कौन हैं एक्टर और उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Pearl V Puri
Pearl V Puri 
मुख्य बातें
  • नागिन सीरियल के एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप केस में अरेस्ट कर लिया है।
  • पर्ल वी पुरी ने फिर भी न माने... बदतमीज दिल' जैसे टीवी सीरियल में काम किया है।
  • पर्ल वी पुरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक्टर बने थे।

मुंबई. टीवी सीरियल नागिन के एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग के साथ रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक्टर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

पर्ल वी पुरी ने नागिन  3 के अलावा फिर भी न माने... बदतमीज दिल' जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह किसी एक्टिंग बैकग्राउंड से नहीं आते थे। उनके पिता चाहते थे कि वह बिजनेस में उनका हाथ बटाएं। 

Spotboye से बातचीत में पर्ल वी  पुरी ने  बताया कि, 'मैं एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बनना चाहता था। वह शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थी। इसी कारण वह चाहती थी कि मैं भी एक्टर ही बनूं। बाद में मुझे एक्टिंग छोड़ने के लिए कहने लगीं।'

Pearl V Puri on taking up Brahmarakshas 2: Doing it because of Ekta Kapoor ma'am - Times of India

करिश्मा तन्ना से जुड़ा नाम 
पर्ल वी पुरी का नाम एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के साथ भी जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों टीवी सीरियल नागिन  3 के सेट में करीब आए थे। इससे पहले दोनों एक दूसरे को पिछले  पांच साल से जानते थे। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल और करिश्मा का बीते साल ब्रेकअप हो गया था। करिश्मा जल्द से जल्द अब शादी करना चाहती थीं लेकिन पर्ल इसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया था।

अनीता हसनंदानी कर रही सपोर्ट 
नागिन  3 में पर्ल के साथ काम कर चुकीं अनीता हसनंदानी ने पर्ल वी पुरी को सपोर्ट किया है। अनीता ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, आज सुबह उठते ही मुझे पर्ल वी पुरी के बारे में एक बेबुनियाद खबर सुनने को मिली।

अनीता आगे लिखती हैं, मैं पर्ल को जानती हूं और ये सच नहीं है। ये सच हो ही नहीं सकता है। ये सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा। जल्द ही सच बाहर आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर