100 से ज्यादा स्पॉट बॉय को सीधा बैंक खाते में भेजे पैसे, Naagin-3 एक्टर Pearl V Puri ने ऐसे की मदद

Pearl V Puri Money Transfer To Spot Boys: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने अपने साथ कई टीवी शोज में काम कर चुके स्पॉट बॉय की लिस्ट निकाली है और सीधे उनके पैसौं की मदद दी है....

Naagin 3 Actor Pearl V Puri transfers Money Into Help More than 100 Spot Boys Bank Accounts
पर्ल वी पुरी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-3 स्टार पर्ल वी पुरी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं।
  • पर्ल ने हाल ही टीवी शोज में काम करने वाले स्पॉट बॉय की लिस्ट निकाली।
  • लिस्ट के जरिए पर्ल ने सीधे उनके बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की है। 

कोरोना वायरस के इस संकट के समय में सेलिब्रिटी लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन सितारे आगे आकर उन लोगों को मदद कर रहे हैं जो अपनी रोजमर्रा के काम से हुई आय पर ही निर्भर थे। अब हाल ही में टीवी एक्टर और नागिन-3 स्टार पर्ल वी पुरी ने जरूरतमंदों की मदद की है। पर्ल वी पुरी ने अपने साथ टीवी शोज में काम करने वाले स्पॉट बॉय की लिस्ट निकाली है और सीधे उनके बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की है। 
टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'मुझे कुछ दिन से स्पॉट बॉयज से कुछ कॉल आ रहे थे जो मेरे टीवी शो का हिस्सा थे। उन लोगों ने बताया था कि वो लॉकडाउन के कारण समस्याओं और कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। मैंने सोचा कि इंडस्ट्री में उनके जैसे और भी बहुत से लोग होंगे। तब मुझे लगा कि अपनी क्षमता के अनुसार मैं जो कुछ भी कर सकता हूं वो करना चाहिए। ऐसा लगा कि उनकी मदद करना मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए मैंने स्पॉट बॉयज की पूरी सूची निकाली जिसमें उनके नाम शामिल था। संपर्क करके सबसे बैंक विवरण मांगे। मुझे जो सूची मिली उसमें 100 से अधिक नाम थे, वो लिस्ट भी एक विशेष प्रोडक्शन हाउस की थी। मैंने तुरंत उनके खातों में रुपए ट्रांसफर कर दिए, जो कि मैं इन परिस्थितियों में कर सकता था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pearlvpuri) on


जल्द हम अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस लौटेंगे: पर्ल वी पुरी 
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने बताया कि हम सब एक साथ इस स्थिति में हैं और हमें एक दूसरे की देखभाल करनी है। मेरा दिल उनके लिए रोता है और मैं उन लोगों के लिए हमेशा वही करूंगा जो मैं कर सकता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह महामारी जल्द ही समाप्त हो जाएगी और हम अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आ जाएंगे। तब तक कृपया घर रहें और सुरक्षित रहें।

आपको बता दें, पर्ल वी पुरी लगातारा स्ट्रीट डॉग्स को भी खाना खिला रहे है। साथ ही साथ वो अपने पड़ोसियों और आसपास के लोगों की भी मदद कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर