Surbhi Jyoti B'day: TV की 'नागिन' सुरभि ने कम उम्र में की थी करियर की शुरुआत, कई पंजाबी फिल्मों में किया काम

Surbhi Jyoti Birthday: टीवी की नागिन सुरभि ज्योति का आज जन्मदिन है। सुरभि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रीजनल फिल्मों से की थी।

Surbhi Jyoti
Surbhi Jyoti  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का आज जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गईं हैं
  • सुरभि ने नागिन 3 में काम किया था जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया
  • मालूम हो कि सुरभि कई पंजाबी फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुकी हैं

आज टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गईं हैं। सुरभि का जन्म 29 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। सुरभि ने जालंधर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की।

रीजनल फिल्मों से शुरू किया करियर

सुरभि ज्योति आज भले ही टीवी जगत का जाना पहचाना नाम हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रीजनल थियेटर और फिल्मों से की थी। रेडियो जॉकी रह चुकी ज्योति ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया जिसमें इक कुंडी पंजाब दी, रौला पै गया और मुंडे पटियाला दे शामिल हैं। इसके साथ ही वो पंजाबी टीवी सीरियल अंखियां तो दूर जाए ना और कच दियां वन्गा में भी नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti) on

'कुबूल है' से मिली पहचान

साल 2012 में सुरभि को टीवी सीरियल कुबूल है में काम मिला, जिसमें वो जोया फारूकी के किरदार में नजर आईं और उन्हें बहुत पसंद किया गया। इस  इसके लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। 

इसके बाद उन्होंने वेब शो में काम किया और कुछ शोज में वो होस्ट के तौर पर भी नजर आईं। वो सीरियल तन्हाईंयां और 'कोई लौट के आया है' में भी दिखीं। साल 2018 में सुरभि को बालाजी टेलिफिल्म्स के मशहूर सीरियल नागिन के तीसरे सीजन (नागिन 3) में लीड रोल मिला, जिसमें वो बेला माहिर सहगल और श्रवणी मिहीर सिप्पी के रोल में भी दिखीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti) on

पहला वीडियो एलबम

पिछले महीने सुरभि सुरभि ज्योति का पहला वीडियो एल्बम रिलीज हुआ था जिसमें वो अली फजल के साथ नजर आईं थीं। इसकी कहानी दो कॉलेज लवर्स की है जिसमें लड़की अपने करियर के लिए देश छोड़कर विदेश चली जाती है और कई साल बाद एक बार फिर दोनों की मुलाकात होती है, तब तक दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके होते हैं। 

बॉलीवुड में कर सकती हैं एंट्री

सुरभि बॉलीवुड में भी जल्द कदम रख सकती हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म को लेकर खबरें आईं थीं जिसका टाइटल 'सोनम गुप्ता बेवफा है' बताया गया। जानकारी के मुताबिक फिल्म में उनके साथ लीड रोल में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर