Nach Baliye 9 Winner: क्या बरकरार रहेगा प्रिंस नरूला का रिकॉर्ड, पत्नी युविका चौधरी संग जीतेंगे नच बलिए 9?

टीवी मसाला
Updated Oct 30, 2019 | 12:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Prince Narula- Yuvika Chaudhary: नच बलिए 9 पिछले करीब 4 महीने से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है अब जल्द ही इसका फिनाले होने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी की जोड़ी विनर होगी।

Prince Narula with wife Yuvika Chaudhary
Prince Narula with wife Yuvika Chaudhary 
मुख्य बातें
  • डांस रिएलिटी शो दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है और इसका 9वां सीजन शुरुआत से चर्चा में बना हुआ है
  • जल्द ही शो का फिनाले होने वाला है जिसके विनर का नाम सामने आ रहा है
  • खबरों के मुताबिक प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी शो के विनर बनेंगे

डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 शुरुआत से ही चर्चा में रहा। शो में कभी जोड़ियों के बीच तकरार देखने को मिली तो कई कंटेस्टेंट घायल भी हुए। जुलाई में शुरू हुए इस शो का जल्द ही इसका ग्रैंड फिनाले होने वाला है लेकिन इससे पहले ही इसके विनर के नाम की चर्चा हो रही है।

नच बलिए 9 के विनर का नाम सामने आ रहा है और बताया जा रहा है कि प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी इसके विनर हैं। शो के फाइनल एपिसोड में प्रिंस नरूला- युविका चौधरी और अनीता हसनंदानी- रोहित रेड्डी की जोड़ी आमने सामने होगी। इसमें प्रिंस- युविका की जोड़ी विनर रहेगी जबकि अनीता और उनके पति रोहित फर्स्ट रनर अप रहेंगे। इन दोनों जोड़ियों के अलावा फिनाले में शांतनु महेश्वरी- नित्यामी शिरके, विशाल आदित्य सिंह- मधुरिमा तुली और एली गोनी- नतासा स्टेनकोविक की जोड़ी नजर आएगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on

 

कुछ दिनों पहले यह बात सामने आई थी कि प्रिंस और युविका शो छोड़ना चाहते हैं लेकिन बाद में यह प्रैंक साबित हुआ। मालूम हो कि यह चौथी बार होगा जब प्रिंस कोई रिएलिटी शो जीत रहे हैं। इससे पहले वो  Roadies X2, Splitsvilla 8 और बिग बॉस 9 के विनर रह चुके हैं। बता दें कि यह शो अभी एयर नहीं हुआ है।

मालूम हो कि प्रिंस और युविका की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी, जहां दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। शो में प्रिंस ने युविका को प्रपोज भी किया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में रहे और पिछले साल दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर