44 की उम्र में पापा बनने वाला है TV का ये फेमस होस्ट, 7 महीने की प्रेग्नेंट वाइफ संग पूल में हुआ रोमांटिक

टीवी मसाला
Updated Oct 21, 2019 | 08:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Raghu Ram Wife Natalie DI luccio Expecting First Child: रघु राम की दूसरी पत्नी नताली डि लुसियो प्रेग्नेंट हैं। नताली की नई बिकिनी फोटो सामने आई है जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं...

TV Reality Show Roadies Fame Raghu Ram Wife Natalie DI luccio flaunt Baby bump in bikini photos
रघु राम और नताली डि लुसियो।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्टर रघु राम ने 2006 में एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से पहली शादी की थी।
  • 12 साल बाद रघु और सुगंधा ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था।
  • 2018 में रघु राम ने कनाडियन गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से शादी रचाई।

टीवी रियलिटी शो Roadies के होस्ट और जज रहे एक्टर रघु राम(44) जल्द पापा बनने वाले हैं। रघु राम की दूसरी पत्नी नताली डि लुसियो प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में रघु राम की पत्नी नताली की नई फोटो सामने आई है जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। नताली ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। नताली के साथ उनके पति रघु राम भी हैं दोनों साथ में स्विमिंग पूल में खड़े रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं।
नताली डि लुसियो ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। साथ ही अपने पहले बच्चे के लिए रघु राम बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। खास बात ये है कि रघु राम और नताली डि लुसियो फिलहाल बेबीमून पर है। कपल की इस रोमांटिक फोटो को देखकर फैन्स ने दोनों को अभी से आने वाले बच्चे के लिए बधाईयां देनी शुरू कर दी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@instaraghu) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nataliediluccio) on


रघु राम ने अगस्त में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ ये जानकारी शेयर की थी। राघु राम ने लिखा, 'अपनी लाइफ के अभी तक से सबसे बड़े एडवेंचर के लिए तैयार हो रहा हूं। यह सबसे बड़ा सीक्रेट है जिसे छुपाया नहीं जा सकता है। हम बहुत एक्साइटेड हैं अपने लिटिल को देखने के लिए अब हम इंतजार नहीं कर सकते हैं।' रघु राम और नताली डि लुसियो का ये पहला बच्चा है। बता दें, रघु और नताली 2016 में आए सॉन्ग 'आंखों ही आंखों में' में साथ नजर आए थे। उसके बाद दोनों दोस्‍त बने और एक-दूसरे के करीब आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@instaraghu) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@instaraghu) on

एक्टर रघु राम ने नताली से दूसरी शादी की है। इससे पहले उन्‍होंने 2006 में एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से शादी की थी। 12 साल बाद रघु और सुगंधा ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था। इसके बाद 12 द‍िसंबर 2018 रघु राम ने गोवा में अपनी कनाडियन गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से शादी रचाई। रघु राम और निताली ने गोवा में समंदर किनारे गोउन स्‍टाइल में सात फेरे लिए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर