काम्या पंजाबी-विकास गुप्ता पर मानहानि का केस करेंगे राहुल राज, कहा- पेरेंट्स के लालाच ने ली प्रत्युषा की जान

Rahul Raj Singh on Pratyusha Banerjee Death: प्रत्युषा बनर्जी ने साल 2016 में आत्महत्या कर ली थी। अब पांच साल बाद प्रत्युषा के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Pratyusha Banerjee, Rahul Raj Singh
Pratyusha Banerjee, Rahul Raj Singh 
मुख्य बातें
  • राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या के पांच साल बाद चुप्पी तोड़ी है।
  • राहुल राज सिंह ने कहा कि प्रत्युषा की मौत के जिम्मेदार उनके माता-पिता हैं।
  • राहुल राज सिंह ने कहा कि वह काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता पर मानहानि का दावा करेंगे।

मुंबई. बालिका वधु फेम प्रत्युषा बनर्जी ने साल 2016 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा के खास दोस्त काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता ने उनके  बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आरोप लगाया था। अब राहुल राज ने कहा कि वह दोनों पर केस करने जा रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने प्रत्युषा की मौत का जिम्मेदार उनके पेरेंट्स को बताया।

Spotboye से बातचीत में राहुल राज सिंह ने कहा कि '27 मार्च 2016 का दिन आज भी मेरा पीछा कर रहा है। वह दिन मैं कभी भी नहीं भूल सकता हूं। प्रत्युषा ने मुझे जो आखिरी कॉल किया था उसमें वह अपने माता-पिता पर अपना सारा गुस्सा और दुख जाहिर कर रही थीं। मैंने प्रत्युषा की हत्या नहीं की उसके माता- पिता के लालच ने उसे हमसे छीन लिया। आज उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं बचा है। 
वह मुंबई में एक टूटे-फूटे क्वार्टर में रह रहे हैं।'

Rahul Raj Singh: Rahul's former lawyer is now in support of Pratyusha Banerjee - Times of India

नहीं लौट सकते जमशेदपुर
राहुल राज सिंह ने आगे कहा,'प्रत्युषा के माता-पिता के लिए कमाने वाली इस दुनिया में नहीं रही। वह अपने होमटाउन जमशेदपुर लौटकर भी नहीं जा सकते, क्‍योंकि वहां हर कोई जानता है कि उन्होंने अपनी बेटी का किस तरह शोषण किया है।' राहुल राज ने काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा, 'दोनों को भगवान को जवाब देना होगा। उन्होंने सब कुछ पब्लिसिटी के लिए किया। मुझे बिना किसी सबूत के बदनाम किया गया।'

Rahul Raj Singh used to beat and abuse Pratyusha Banerjee: FIR - Times of India

करेंगे मानहानि का दावा 
राहुल राज सिंह ने कहा कि, 'काम्या और विकास के आरोपों ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी। वह पांच साल मुझे कोई वापस नहीं लौटा सकता। प्रत्युषा की मौत से पहले मैंने जो हासिल किया था वह सब कुछ खत्म हो गया। मेरी लाइफ ठप पड़ गई। मैं दोनों पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज करने जाा रहा हूं।'

Revealed: Pratyusha Banerjee's last words to Rahul Raj Singh - Times of India

बकौल राहुल राज, 'मैं उनसे बतौर मुआवजा एक करोड़ रुपए का दावा करुंगा। कोई कितना गिर सकता है कि मरे हुए इंसान  का इस्तेमाल कर रहे हैं। आखिर पांच साल बाद उसने क्यों कहा कि उसका प्रत्युषा से अफेयर था। ये कोरी बकवास है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर