ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन शाही के पिता का निधन, सालभर पहले ही मुंबई हुए थे शिफ्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Producer Rajan Shahi Father Death: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो के प्रोड्यूसर राजन शाही पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजन के पिता दुनिया को अलविदा कह गए हैं...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai And Bidaai producer Rajan Shahi father passed Away
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के साथ राजन शाही।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रोड्यूसर राजन शाही पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
  • राजन शाही के पिता शशिपाल शाही का निधन हो गया है।
  • 20 अप्रैल को राजन शाही के पिता दुनिया को अलविदा कह गए।

ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिदाई, ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे कई हिट टीवी शोज देने वाले प्रोड्यूसर राजन शाही पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि राजन शाही के पिता शशिपाल शाही का निधन हो गया है। 20 अप्रैल को राजन शाही के पिता दुनिया को अलविदा कह गए। सामने आई जानकारी के मुताबिक राजन शाही के पिता लंबे टाइम से बीमार थे और सोमवार को हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई। 
राजन शाही के पिता दिल्ली में रह रहे थे और सालभर पहले ही बेटे के साथ वो मुंबई आकर शिफ्ट हुए थे। राजन के पिता के निधन की जानकारी मिलते ही सेलेब्स काफी शॉक्ड हो गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajan.shahi.543) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajan.shahi.543) on

प्रोड्यूसर राजन शाही अपने पेरेंट्स के बेहद करीब रहे हैं। अक्सर वो अपनी सफलता का क्रेडिट माता-पिता को देते आए हैं। एक इंटरव्यू में ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन ने अपने मां-पिता को धन्यवाद देते हुए कहा था कि उनकी वजह से ही वो अपने सपने पूरे कर सके और आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajan.shahi.543) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajan.shahi.543) on

राजन शाही ने साल 2007 में अपना पहला टीवी शो बिदाई काफी कम बैंक बैलेंस के साथ शुरू किया था। यहां तक कि उनका कोई तब ऑफिस भी नहीं था और ना ही कंपनी उनके नाम पर रजिस्टर्ड थी। ये सब 13 साल पहले सिर्फ राजन के माता-पिता और उनकी कोर टीम के सपोर्ट की वजह से पूरा हो सका।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर