Rajeev Sen And Charu Asopa: राजीव सेन- चारू असोपा ने डिलीट की शादी की फोटोज, क्या आई रिश्तों में दरार?

Charu Asopa and Rajeev Sen wedding Photos: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा की शादी में खटास की खबरें आ रही थी। अब इस कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज डिलीट कर दी है।

Rajeev Sen And Charu Asopa
Rajeev Sen And Charu Asopa 
मुख्य बातें
  • सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा की शादी में खटास आ रही है।
  • चारू असोपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की फोटोज डिलीट कर दी है।
  • राजीव सेन ने भी सोशल मीडिया से शादी की फोटोज को डिलीट कर दी है।

मुंबई. सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के रिश्तों में खटास की खबरें आ रही थी। अब चारू और राजीव ने सोशल मीडिया से अपनी वेडिंग फोटोज डिलीट कर दी है। ये कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर की थी। 

चारू असोपा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के अलावा राजीव सेन के साथ क्लिक की गई सभी फोटोज को भी डिलीट कर दी है। अब चारू के हैंडल पर केवल उन्हीं की फोटो है। वहीं, राजीव के इंस्टाग्राम पर भी केवल उन्हीं की फोटोज हैं। 

Spotboye से बातचीत में राजीव सेन ने कहा है कि मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहता हूं, लेकिन अभी यही कहूंगा कि मैं बहुत खुश हूं। वहीं, चारू असोपा ने फिलहाल इस पर कोई भी कमेंट नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट 
चारू असोपा ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा है, 'हंसते बहुत हो टूटे हो क्या?' इस पोस्ट के बाद चारू के फैंस परेशान हो गए थे। वह उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए कि क्या वो परेशान हैं? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक चारू और राजीव कई वक्त से अलग-अलग रह रहे हैं। वहीं, शादी के बाद चारू ने अपना सरनेम बदलकर सेन कर दिया था। अब उसे भी अपने नाम से हटा दिया है। इसके अलावा राजीव ने सोशल मीडिया पर हर जगह से उन्हें ब्लॉक कर दिया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Charu Asopa (@asopacharu) on

पिछले साल हुई थी शादी
राजीव सेन और चारू असोपा की शादी 7 जून 2019 को हुई थी। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक पोस्ट करते थे। हालांकि, राजीव कुछ वक्त पहले दिल्ली चले गए थे। वहीं, चारू मुंबई में रह रही थीं। 

चारू असोपा ने इससे पहले कहा था कि इन सारी खबरों को पढ़कर मुझे हंसी आती है। चारू अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, ये रिश्ता क्या कहलाता है, बाल वीर, देवों के देव... महोदेव, दीया और बाती हम, मेरे अंगने में, लाडो- 2 जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर