Ram Kapoor New House: 20 करोड़ रु. का है राम कपूर का नया घर, 4 बेडरूम वाले हाउस की देखें शानदार तस्वीरें

Ram Kapoor new house From bedroom to swimming pool and lawn area check photos: बड़े अच्छे लगते हैं के अभिनेता ने 4-बेडरूम वाला घर खरीदा है। जिसके एक प्राइवेट पूल और बड़ा सा लॉन भी है...

Ram Kapoor new house cost Rs 20 crore which have swimming pool and load area
राम कपूर का नया घर। 
मुख्य बातें
  • राम कपूर ने एक लग्जरियस विला खरीदा है।
  • अभिनेता ने अलीबाग में 4-बेडरूम वाला घर खरीदा है।
  • इस नए घर की कीमत करोड़ों में हैं।

सेलिब्रिटीज के लिए अलीबाग वीकेंड बिताने और शॉर्ट वेकेशन के लिए जाना जाता है। मुंबई के करीब होने के कारण यहां अक्सर लोग फुरसत के पल बिताने जाते हैं। अलीबाग में बहुत सी फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग भी की जाती है, क्योंकि यह लगातार विकसित हो रहा है। अब हाल ही में टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर ने यहां एक लग्जरियस विला खरीदा है।

जी हां, अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में अलीबाग में नया घर खरीदा है। बड़े अच्छे लगते हैं के अभिनेता ने 4-बेडरूम वाला घर खरीदा है। जिसके एक प्राइवेट पूल और बड़ा सा लॉन भी है। इस ड्रीम हाउस को खरीदने के लिए राम कपूर ने 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। राम कपूर के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कि साफ जाहिर कर रही हैं कि उनका घर बेहद खूबसूरत है।

वैसे राम कपूर का यह पहला हॉलिडे होम नहीं है जिसे उन्होंने खरीदा है। टीवी अभिनेता राम कपूर पहले से ही गोवा और खंडाला में हॉलिडे होम के मालिक हैं। लेकिन मुंबई हाउस के पास भी वो एक हॉलिडे होम चाहते थे इसलिए उन्होंने अलीबाग में एक नया घर खरीदने का फैसला किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम कपूर ने टीवी शोज से खूब पॉपुलैरिटी कमाई। वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आए थे। इसके बाद राम कपूर ने 'दिल की बातें दिल ही जानें' और 'कसम से' फैन्स का दिल जीता। बात अगर राम कपूर के सबसे पसंदीदा सीरियल की करें तो वो 'बड़े अच्छे लगते हैं' रहा। इस सीरियल के बाद फैंस उनके दीवाने हो गए। राम कपूर ने टीवी में ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। राम को अब तक 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', 'शादी के साइड इफेक्ट्स', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' औक 'बार-बार देखो'  में देखा जा चुका है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर