दीपिका चिखलिया को चूल्हे पर खाना बनाते देख हैरान हुए फैन्स, बोले- सीता मां फिर से वनवास में हैं क्या?

Dipika Chikhlia cooking food Video viral: मार्च 2020 देशभर में लॉकडाउन लगने के कारण रामानंद सागर का रामायण विश्व स्तर पर सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन कार्यक्रम बन गया था।

Dipika Chikhlia cooking food on chulha And Social media users remind Ramayan Sita vanvas days
दीपिका चिखलिया। 
मुख्य बातें
  • दीपिका चिखलिया पिछले साल लॉकडाउन के दौरान काफी सुर्खियों में रहीं।
  • उन्होंने अपने टीवी शो रामायण की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
  • अब दीपिका का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका देसी अंदाज दिख रहा है।

अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने 2020 में रामायण टीवी शो के फिर से टेलिकास्ट होने के कारण काफी लोकप्रियता हासिल की थी। टेलीविजन स्क्रीन पर उन्हें फिर से दर्शकों ने सीता के रूप में देखा गया था। तभी से उन्हें लगातार दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब अभिनेत्री ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रशंसकों को उनकी सादगी काफी भा गई है। 

इस वीडियो में दीपिका चिखलिया का देसी अंदाज नजर आ रहा है। आप भी देख सकते हैं कि वो लकड़ी के लट्ठों पर खाना बनाती दिख रही हैं। जी हां, दीपिका 'चूल्हे' पर खाना बनाती और ग्रामीण जीवन की सादगी का आनंद लेती नजर आ रही हैं। वह एक अज्ञात लोकेशन की यात्रा पर है और प्रकृति का आनंद ले रही है।

दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों को रामायण की याद दिला दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'सीता जी वनवास काल में भी ऐसे ही खाना बना रही थीं...।' तो दूसरे अन्य यूजर ने लिखा- 'क्या सीता माता फिर से वनवास में हैं..।' साथ ही अन्य यूजर सीता माता का ये रूप देखकर मोहित हो गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dipikachikhliatopiwala)

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'रामायण का वो दृश्य याद आ गया, जिसमें आप लव कुश के साथ जंगल से लकड़ियां लाकर खाना बना रही होती हैं।'

आपको बता दें, मार्च 2020 देशभर में लॉकडाउन लगने के कारण रामानंद सागर का रामायण विश्व स्तर पर सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन कार्यक्रम बन गया था।

डीडी जिस पर यह शो प्रसारित हुआ, उसने ट्वीट किया था, 'दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया, यह शो 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया।'
 टीवी शो ने दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और अन्य अभिनेताओं को अपनी खोई हुई प्रसिद्धि को वापस पाने का मौका दिया था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर