Ratan Rajput: चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं रतन राजपूत, जंगल से लकड़ियां बीनकर पकाती हैं खाना

Ratan Rajput Living In Village: टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत सेलिब्रिटी लाइफ स्टाइल छोड़कर गांव वाली जिंदगी जी रही हैं। वो एक ऐसे गांव में जा बसी हैं जहां ना बिजली है ना ही बाथरूम...

ratan rajput Stay Away Mumbai And Living in bihar village as a common girl Life Watch Video
रतन राजपूत।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रतन राजपूत इन दिनों एक सेलिब्रिटी की लाइफ स्टाइल छोड़कर गांव वाली जिंदगी जी रही हैं।
  • यहां रतन के पास ना बिजली है ना बाथरूम, ना गैस-सिलेंडर और ना ही कोई खास सुख-सुविधाएं हैं।
  • अब इस स्थिति में रहकर टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत अपनी जिंदगी का गुजारा कर रही हैं।

अगले जनम मोहे ब‍िट‍िया ही कीजो और बिग बॉस जैसे कई बड़े टीवी शोज में नजर आ चुकी रतन राजपूत इन दिनों एक सेलिब्रिटी की लाइफ स्टाइल छोड़कर गांव वाली जिंदगी जी रही हैं। रतन राजपूत एक आम इंसान की तरह फिलहाल बेहद कम सुविधाओं वाले एक गांव में जा बसी हैं। यहां ना तो बिजली है ना बाथरूम, ना गैस-सिलेंडर और ना ही कोई खास सुख-सुविधाएं। अब इस स्थिति में रहकर टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत अपनी जिंदगी का गुजारा कर रही हैं। इतनी नहीं रतन खुद जंगल में सुबह उठकर लड़कियां लेने जाती हैं और फिर आकर चूल्हे जलाकर खाना पकाती हैं। 
दरअसल कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान ब‍िग बॉस 7 फेम रतन राजपूत एक गांव में फंस गई हैं। वो ब‍िहार के एक गांव में अपने तीन दोस्‍तों के साथ एक प्रोजेक्‍ट के लिए गई थीं। इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वो फंस गईं। हालांकि रतन अब वहीं से अपने खुद के गांव पहुंच चुकी हैं जहां पर वो फिलहाल एक आम आदमी की तरह जीवन बिता रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ratanraajputh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ratanraajputh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ratanraajputh) on

रतन राजपूत अक्सर अपने फैन्स के साथ वीडियो शेयर करती हैं और बताती हैं कि आज उन्होंने सुबह नास्ते, लंच और डिनर में क्या पकाया। रतन अपने पूरे काम का एक वीडियो बनाती हैं और इसी में वो चूल्हे पर नए-नए पकवान बनाना भी सिखा रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ratanraajputh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ratanraajputh) on

रतन राजपूत बताती हैं कि इसी बहाने उन्हें एक अलग जिंदगी जीने का मौका मिला है। यहां वो काफी कुछ नया सीख रही हैं और ये सब मुंबई में करने को नहीं मिलता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ratanraajputh) on


रतन राजपूत बताती हैं कि गांव में सुविधाओं की कमी है। यहां पीने का पानी नहीं है। हम पानी छानकर और उबालकर पीते हैं। यहां तक कि बाथरूम में कपड़े डालकर नहाना पड़ता है और ऐसे ही चीजें यहां मैनेज हो रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर