तलाक के बाद 2 बार होते-होते रह गई थी शेफाली जरीवाला की शादी, सेकंड मैरिज में सिर्फ डॉग हुआ था शामिल

Bigg boss 13 Shefali Jariwala failed Get Married Two Time: शेफाली जरीवाला शादी से पहले पराग त्यागी के साथ लिव इन में रहती थीं। शेफाली जरीवाला की पंडित ने दो बार शादी की डेट भी निकाली थी लेकिन वो हो ना सकी...

bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala parag tyagi failed two times to get married
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी।  |  तस्वीर साभार: Instagram

बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने इस इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। पति पराग त्यागी संग शेफाली जरीवाला ने फैसला किया है कि वो जल्द एक बच्चा अडॉप्ट करेंगी। शेफाली ने एक बेटी गोद लेने का फैसला किया है। 
इसी इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बात की। शेफाली ने बताया कि उन्हें पति पराग त्यागी के साथ रहते हुए 10 साल का लंबा वक्त बीच चुका है। दोनों की शादी 2014 में हुई लेकिन इससे पहले शेफाली और पराग लिव इन में रहते थे। 
शेफाली जरीवाला ने बताया कि पहली शादी टूटने(हरमीत गुलजार-मीत ब्रदर्स) के बाद उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी को डेट करना शुरू किया था। शुरुआती दौर में जब दोनों शादी करना चाहते थे और दो बार शेफाली और पराग की वेडिंग डेट फिक्स भी की गई थी। लेकिन कपल शादी नहीं कर सका।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shefalijariwala) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@paragtyagi) on

2 बार होते-होते रह गई शादी
दरअसल शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की पंडित ने दो बार शादी की डेट निकाली थी। पहली बार पराग त्यागी के वर्क कमिंटमेट के कारण और दूसरी बार उनके पिता के बीमार पड़ने की वजह से ये शादी होते-होते रह गई थी। ऐसे में शेफाली जरीवाला और पराग ने शादी के फंडे को बीच में छोड़ लिव इन में रहना शुरू कर दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@paragtyagi) on

फिर एक दिन शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने उन्हें शादी की सरप्राइज दिया। पराग ने रजिस्टार को घर बुलाया था। घर पर पेरेंट्स नहीं थे सिर्फ वो दोनों और उनका पैट डॉग था। उसी की मौजूदगी में शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी ने कोर्ट मैरिज की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@paragtyagi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@paragtyagi) on

कांटा लगा गाने से रातोंरात बनी थीं स्टार
शेफाली जरीवाला सबसे पहले साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से चर्चा में आई थीं। इस एल्बम ने उन्हें रातों-रात सेंसेशन बना दिया था। हालांकि, उन्होंने ये एल्बम पॉकेट मनी के लिए की थी। शेफाली अपने कॉलेज के बाहर खड़ी थी, वहां पर एक डायरेक्टर आया और उसने म्यूजिक एल्बम का ऑफर दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर