हिंदुस्तानी भाऊ ने बनाया बिग बॉस 13 वॉट्सऐप ग्रुप, इस वजह से असीम रियाज को नहीं किया शामिल

Bigg Boss 13 Whatsapp Group: बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट शो खत्म होने के बाद भी एक दूसरे से लगातार टच में है। अब शेफाली जरीवाला ने बताया कि उनके इस ग्रुप में क्या बातें होती है।जानिए क्या कहा शेफाली ने...

Bigg Boss 13
Bigg Boss 13 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है।
  • शेफाली जरीवाला ने इस बात का खुलासा किया है।
  • इस वॉट्सऐप ग्रुप में असीम रियाज को नहीं जोड़ा गया है।

मुंबई. बिग बॉस 13 भले ही खत्म हो गया है। हालांकि, सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से लगातार टच में हैं। अब इस सीजन की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला ने बताया कि उन्होंने एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है। हालांकि, इस ग्रुप में असीम रियाज नहीं हैं। 

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली जरीवाला ने बताया कि ये ग्रुप हिंदुस्तानी भाऊ ने बनाया है। हालांकि, हिंदुस्तानी भाऊ इस वॉट्सऐप ग्रुप में असीम रियाज को नहीं जोड़ना चाहते हैं। दरअसल असीम रियाज की घर में कई लोगों से लड़ाई हुई थी। 

असीम रियाज के शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल से अच्छे रिश्ते नहीं है। शो के बाद भी असीम रियाज इन लोगों से ज्यादा नहीं मिलता है। असीम रियाज फिलहाल अपनी लेडी लव हिमांशी खुराना के साथ वक्त बिता रहे हैं।

ग्रुप में करते हैं ये काम
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शेफाली जरीवाला ने कहा था कि- 'बिग बॉस 13 के अपने दोस्तों के साथ टच में रहना काफी अच्छा है। बिग बॉस के घर के अंदर दूसरी बात थी। अब हमारे बीच कोई असुरक्षा की भावना नहीं है।' 

शेफाली ने कहा- 'अब हम लड़ते भी नहीं हैं, क्योंकि हमें कोई गेम नहीं खेलना है। अब बिग बॉस खत्म हो गया है। ऐसे में अब हम केवल अच्छी बातों के साथ ही आगे बढ़ना चाहते हैं। हम ग्रुप में बात करते हैं, वीडियो कॉल करते हैं। इसके अलावा एक दूसरे के काम को प्रमोट करते हैं।' 

मां बनने की प्लानिग कर रही हैं शेफाली जरीवाला 
शेफाली जरीवाला मां बनने की तैयारी कर रही हैं। शेफाली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो और उनके पति अपना परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं।  वो एक्ट्रेस सनी लियोनी से प्रभावित  हैं और उन्हीं की तरह एक बच्ची गोद लेना चाहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#dheemedheeme #tiktokindia #viel @indiatiktok #tiktok #funtimes #videoedits #sassy #attitude A post shared by Shefali Jariwala (@shefalijariwala) on

बकौल शैफाली- 'बिग बॉस 13 के घर में मैंने हिंदुस्तानी भाऊ से बच्चा गोद लेने के बारे में बात की थी। मैं हमेशा से एक बेटी गोद लेना चाहती थी और बाद में जब पराग से मेरी शादी हुई तो हम हमारी फैमिली आगे बढ़ाने के बारे में बात कर रहे थे तो मैंने उन्हें बताया कि मैं क्या चाहती हूं। वो बहुत सपोर्टिव हैं।'   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर