शहनाज गिल के रवैये को देखकर हैरान हुए फैन्स, बोले- 'ये कितनी घमंडी हो गई है'

Shehnaaz Gill trolled for her rude behaviour: शहनाज गिल को जल्द ही फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किसी का भाई किसी की जान में देखा जाएगा। इस एक्शन से भरपूर एंटरटेनर फिल्म में शहनाज को देखने के लिए फैन्स एक्साइटेड हैं।

Shehnaaz Gill Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan actress trolled for her rude behaviour -
शहनाज गिल। 
मुख्य बातें
  • शहनाज गिल के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन है।
  • दर्शकों को शहनाज जल्द बॉलीवुड डेब्यू करती हुई भी दिखने वाली हैं।
  • अब शहनाज गिल नए वीडियो के लिए ट्रोल हो रही हैं।

Shehnaaz Gill trolled: बिग बॉस सीजन 13 फेम शहनाज गिल हर वक्त चर्चा में बनी रहती हैं। बिग बॉस के बाद, शहनाज अपनी पर्सनैलिटी को बदलने में कामयाब रही हैं और उन्होंने हमेशा अपने फैन्स को सरप्राइज किया है। इसी वजह से शहनाज गिल के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन है। उनके पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही दर्शकों को शहनाज बॉलीवुड डेब्यू करती हुई भी दिखने वाली हैं।

अब हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शहनाज गिल के फैन्स उनके रवैये को देखकर परेशान हो गए हैं। कुछ ही समय में, शहनाज का अपने प्रशंसकों के प्रति इस हद तक बदला हुआ रवैया दिखने से बड़े पैमाने पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब शहनाज गिल को लोग घमंडी बता रहे हैं। 

पढ़ें- जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की उठी मांग

ये तब हुआ जब शहनाज सेट से अपने वैनिटी मैन की तरफ लौट रही थीं तभी मीडिया ने उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की। शहनाज ने कहा कि वह बाद में फोटोज देंगी, क्योंकि वह अभी काम कर रही हैं। हालांकि, पैपराजी ने शहनाज से यहां तक ​​पूछा कि वह कैसी हैं। इस पर, अभिनेत्री ने पीछे मुड़कर कहा कि अगर वह ठीक नहीं हैं तो आप मेरे लिए मेडिसिन लाएंगे। इसी वीडियो को देखने के बाद शहनाज के प्रशंसकों को लगा कि उनका रवैया ठीक नहीं है और उन्होंने बहुत ही रूड तरीके से बात की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@instabuzz09)

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'ओह कितना बदल गई... एरोगेंट'। दूसरे ने कमेंट किया, 'अब इतना भी नहीं बोलना चाहिए'। अन्य यूजर ने लिखा, 'बेहद असभ्य, ओवर एक्टिंग का 50rs कट'। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज को जल्द ही फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किसी का भाई किसी की जान में देखा जाएगा। इस एक्शन से भरपूर एंटरटेनर फिल्म में शहनाज को देखने के लिए फैन्स एक्साइटेड हैं। फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है और 2022 के अंत में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर