Baarish Song Video: Shivangi Joshi-Mohsin Khan का गाना बारिश दिला रहा पहले प्यार की याद, देखें रोमांटिक Video

Shivangi Joshi Mohsin Khan Baarish Song Out: ये रिश्ता क्या कहलाता है के नायरा और कार्तिक यानि शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का पहला सॉन्ग बारिश रिलीज हो गया है। इस गाने को फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है...

Baarish Song Out Shivangi Joshi Mohsin Khan yeh Rishta kya kehlata hai Kartik Naira Romantic video
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में से एक है।
  • सीरियल के लीड कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।
  • अब शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का नया मचअवेटेड फर्स्ट सॉन्ग बारिश रिलीज हो गया है।

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी छोटे परदे की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक है। पिछले चार सालों से दोनों ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा और कार्तिक के रोल में अपना जादू बिखेर रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले ही शिवांगी जोशी और मोहसिन खान अपने फैन्स को बताया था कि दोनों पहली बार म्यूजिक वीडियो बारिश में साथ आ रहे हैं। अब शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का ये नया मचअवेटेड सॉन्ग बारिश रिलीज हो गया है। शिवांगी और मोहसिन ने एकबार फिर से अपने फैन्स को बारिश गाने के जरिए सरप्राइज दिया है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। कार्तिक-नायरा की रोमांटिक केमेस्ट्री भरे पहले गाने 'बारिश' को खूब प्यार मिल रहा है। कुछ ही घंटों में इसे 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। बारिश गाने को पायल देव(Payal Dev) और स्टेबिल बेन(Stebin Ben) ने आवाज दी है। वहीं मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के गाने बारिश को कुनाल वर्मा(Kunaal Vermaa) लिखा है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में से एक है। कार्तिक-नायरा का ये टीवी शो हमेशा ही टीआरपी लिस्ट में बढ़त बनाए रखता है। इतना ही नहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है उन सीरियल में शुमार है जो सबसे ज्यादा लंबे टाइम से टेलिकास्ट किए जा रहे हैं। सीरियल के लीड कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद की जाती है और इसी का सबूत है बारिश गाने को मिल रहा दर्शकों का ढेर सारा प्यार।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivangijoshi18) on


वैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है कि इस सुपरहिट जोड़ी को फैन्स कायरा के नाम से पुकारते हैं। बारिश म्यूजिक वीडियो में मोहसिन खान अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी शिवांगी जोशी के साथ रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं। कार्तिक और नायरा की केमेस्ट्री इस रोमांटिक ट्रेक पर बेहद खूबसूरत दिख रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर