Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कार्तिक-नायरा ने किया रोमांटिक डांस, मोहसिन खान-शिवांगी जोशी का वायरल हुआ वीडियो

Mohsin Khan Shivangi Joshi Dance Video: ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक-नायरा का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। मोहसिन खान इसमें ऑनस्क्रीन पत्नी शिवांगी जोशी के साथ रोमांटिक डांस कर रहे हैं...

Mohsin Khan Shivangi Joshi Romantic dance video yeh rishta kya kehlata hai kartik naira blown love in the air
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है उन सीरियल में शुमार है जो सबसे ज्यादा लंबे टाइम से टेलिकास्ट किए जा रहे हैं।
  • कार्तिक-नायरा का ये टीवी शो हमेशा ही टीआरपी लिस्ट में बढ़त बनाए रखता है।
  • सीरियल के लीड कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में से एक है। कार्तिक-नायरा का ये टीवी शो हमेशा ही टीआरपी लिस्ट में बढ़त बनाए रखता है। इतना ही नहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है उन सीरियल में शुमार है जो सबसे ज्यादा लंबे टाइम से टेलिकास्ट किए जा रहे हैं। सीरियल के लीड कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद की जाती है और कार्तिक-नायरा पर दर्शक ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। 
ये रिश्ता क्या कहलाता है कि इस सुपरहिट जोड़ी को फैन्स कायरा के नाम से पुकारते हैं। अब हाल ही में मोहसिन खान ने अपने फैन्स के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोहसिन खान अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी शिवांगी जोशी के साथ रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं। कार्तिक और नायरा की केमेस्ट्री इस रोमांटिक ट्रेक पर बेहद खूबसूरत दिख रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivangijoshi18) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khan_mohsinkhan) on

मोहसिन खान-शिवांगी जोशी इस वीडियो में फिल्म टाइगर जिंदा है के फेमस गाने इश्के दी चाशनी पर डांस कर रहे हैं। शिवांगी-मोहसिन की जोड़ी छोटे परदे की बेस्ट जोड़ियों में से एक है। इस वीडियो में भी सलमान खान और कटरीना कैफ के गाने पर कार्तिक-नायरा कमाल करते दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivangijoshi18) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khan_mohsinkhan) on

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी वीडियो ब्लू जिम शॉर्ट्स के साथ ब्लैक टॉप पहने नजर आ रही हैं। वहीं मोहसिन सफेद शर्ट और ब्लैक जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर