Shri Krishna Throwback: अब ऐसे दिखते हैं टीवी के 'कृष्ण' सर्वदमन, ऋषिकेश में ऐसे बिता रहे जीवन

रामायण और महाभारत धारावाहिक की सफलता के बाद लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन 'श्रीकृष्‍णा' सीरियल का प्रसारण करने जा रहा है। इस सीरियल में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्‍ण का रोल न‍िभाया था।

Sarvadaman D Banerjee
Sarvadaman D Banerjee 

Throwback Sarvadaman D Banerjee Then and Now: रामायण और महाभारत धारावाहिक की सफलता के बाद लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन 'श्रीकृष्‍णा' सीरियल का प्रसारण करने जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, 3 मई से रोजाना रात 9 बजे दूरदर्शन पर श्रीकष्‍णा धारावाहिक का प्रसारण किया जाएगा। सोशल मीडिया पर दर्शक इस शो के प्रसारण की खबर से खासा उत्‍साहित हैं।

रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्‍ण दूरदर्शन पर 1993 से 1996 के बीच प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्‍ण का रोल न‍िभाया था। सर्वदमन डी. बनर्जी एक समय में घर घर में पहचाने जाते थे। लोग उन्‍हें भगवान कृष्‍ण ही समझते थे और उनकी पूजा करते थे। इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली। 

1988 से 1990 के बीच टीवी पर प्रसारित हुई बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' से नीतीश भारद्वाज भगवान कृष्‍ण के रूप में काफी लोकप्रिय हो गए थे। ऐसे में रामानंद सागर के सामने एक नए चेहरे को भगवान श्रीकृष्‍ण के रूप में स्‍थापित करने की चुनाती थी। इस चुनौती को सर्वदमन ने स्‍वीकार किया और अपनी अलग पहचान बनाई। रामायण के बाद बाद वह 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय' जैसे धारावाहिकों में भी नजर आए और इन सभी धारावाहिकों में उन्‍हें भगवान कृष्ण का ही रोल मिला। 

अब रहते हैं चकाचौंध से दूर
55 साल के हो चुके सर्वदमन ने दर्जनभर फ‍िल्‍मों में भी काम किया। सर्वदमन अब चकाचौंध से दूर रहते हैं। वह आजकल उत्‍तराखंड के ऋषिकेश में रहते हैं और मेडिटेशन सेंटर चलाते हैं। वह पंख नाम का एक एनजीओ भी चलाते हैं जोकि झुग्‍गी के 200 बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ध्‍यान रखता है। 

उन्‍नाव में जन्‍म, कानुपर में पढ़ाई
14 मार्च 1965 को उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव में पैदा हुए सर्वदमन डी बनर्जी ने कानपुर के सेंट एलॉयसिस स्‍कूल से पढ़ाई की है। उसके बाद पुणे फ‍िल्‍म इंस्‍टीट्यूट से एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव रहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर