ऑटो में सफर कर शूटिंग पर जाते थे सुशांत सिंह राजपूत, 6 लड़कों संग मुंबई में करते थे एक रूम-किचन शेयर

Sushant Singh Rajput Struggle Days Life: टीवी इंडस्ट्री ने सुशंत सिंह राजपूत को खूब पैसे कमाने का मौका दिया। पैसे आ जाने के बाद सुशांत ने अपनी पहली स्कोडा कार खरीदी थी...

Sushant Singh Rajput Struggle live in bedroom kitchen with 6 boys and travel in Rickshaw
सुशांत सिंह राजपूत।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में सक्सेसफुल एक्टर बनने के लिए खूब हार्ड वर्क किया था।
  • एंटरटेनमेंट में आने के लिए सुशांत सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी।
  • स्ट्रगल के दिनों में सुशांत मुंबई में 6 लड़कों के साथ रहा करते थे।

सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं है। 34 साल की उम्र में सुशांत फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत अपने पीछे पिता केके सिंह और चार बहनें छोड़ गए हैं। बात अगर सुशांत सिंह राजपूत की जर्नी की करें तो उन्होंने बॉलीवुड में सक्सेसफुल एक्टर बनने के लिए खूब हार्ड वर्क किया था। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सुशांत ने इंडस्ट्री में आने का सोचा भी नहीं था वो सिर्फ पैसा कमाना चाहते थे। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक नामी यूनिवर्सटी में पढ़ाई के लिए एडमिशन लेना उनकी ख्वाहिश थी लेकिन पैसों की कमी के चलते ऐसा हो नहीं सका था।  
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की जर्नी बहुत कड़ी मेहनत से तय की थी। एक इंटरव्यू में सुशांत ने कहा था कि लोग जीरो से शुरू करते हैं लेकिन मैंने माइनस से किया था। मैं तो इंजीनियरिंग कर रहा था और अचानक ही फील्ड बदलकर एंटरटेनमेंट में आया। स्ट्रगल के दिनों में सुशांत मुंबई में 6 लड़कों के साथ एक रूम किचन(RK) में रहा करते थे। इतना ही नहीं वो अपने घर का पूरा काम भी खुद करते थे। यहां तक कि पवित्र रिश्ता टीवी शो के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ऑटो से शूटिंग सेट पर पहुंचते थे। हालांकि टीवी शोज ने उन्हें खूब पैसा दिया ये बात खुद सुशांत अपने इंटरव्यूज में स्वीकार करते थे। 
थोड़े पैसे आ जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पहली स्कोडा कार (squada car) खरीदी थी। इस ब्लैक कलर की स्कोडा में अक्सर वो अपने दोस्तों और पवित्र रिश्ता के को-स्टार्स के साथ घूमा करते थे। सुशांत ने इसके बाद ऑडी जैसे कई बड़ी गाड़ियां भी लीं लेकिन उन्होंने कभी स्कोडा बेची नहीं..। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की पहली कार उनके दिल से बहुत करीब थी। 


पवित्र रिश्ता नहीं ये था सुशांत सिंह राजपूत का पहला टीवी शो
एक एनजीओ के लिए नाटक करते वक्त सुशांत को एकता कपूर ने नोटिस किया था। सुशांत सिंह राजपूत पर एकता कपूर की नजर पड़ी और उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया। तब उन्हें पहला टीवी शो किस देश में है मेरा दिल(2009) मिला था। इस शो में सुशांत ने प्रीत जुनेजा का रोल किया था। सुशांत सिंह का किरदार इस सीरियल में बहुत छोटा था। हालांकि अगले ही साल सुशांत के टीवी शो पवित्र रिश्ता में मानव देशमुख का लीड रोल मिला। यही वो शो था जिसने सुशांत को रातोंरात स्टार पहचान दिलाई।  


ड्रॉपआउट स्टूडेंट थे सुशांत सिंह राजपूत
मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करने वाले सुशांत सिंह राजपूत की परवरिश चार बहनों के बीच हुई। पहली बार सुशांत ने फर्स्ट ईयर में एक नाटक में एक्टिंग की थी। हालांकि इंजीयनरिंग की पढ़ाई कर रहे सुशांत एक ड्रॉप आउट स्टूडेंट हैं। दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ मुंबई आ गए सुशांत ने 2 साल तक नाविका बब्बर के साथ थिएटर में काम किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर