असल जिंदगी में जेठालाल से 4 साल छोटे हैं बापूजी, जींस-शर्ट में देख आप भी रह जाएंगे हैरान

सब टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा में चंपक चाचा का रोल न‍िभाने वाले अमित भट्ट असल ज‍िंदगी में जेठालाल से छोटे हैं। उनकी असल तस्‍वीरें आपको हैरान कर देंगी।

Amit Bhatt aka Champak Chacha
Amit Bhatt aka Champak Chacha 

सब टीवी का धारावाहिक तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा लोकप्रियता के मामले में सबसे ऊपर है। टीआरपी की लिस्‍ट में भी यह शो हमेशा टॉप 10 में बना रहता है। यह ऐसा शो है जिसे पूरा परिवार साथ मिलकर देखता है और अपना मनोरंजन करता है। इस शो का हर किरदार अपने आप में काफी महत्‍वपूर्ण है और घर घर में मशहूर है, चाहे वो जेठालाल हो, दयाबेन हो या चंपक चाचा। 

आपको बता दें कि सीरियल में चंपक चाचा का रोल न‍िभाते हैं एक्‍टर अमित भट्ट। अमित असल जिंदगी में 47 साल के हैं जबकि वह सीरियल में 51 साल के दिलीप जोशी यानि जेठालाल के पिता बनते हैं। असल ज‍िंदगी में वह काफी यंग हैं लेकिन अब लोग उन्‍हें बापू जी के नाम से ही जानते हैं। उनकी असल तस्‍वीरें आपको हैरान कर देंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amit Bhatt (@bhatt9507) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amit Bhatt (@bhatt9507) on

सीरियल में धोती कुर्ता में नजर आने वाले अमित जब शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो जींस शर्ट में नजर आते हैं। तब फैंस उन्‍हें पहचान ही नहीं पाते हैं। अमित भट्ट इन दिनों अपने घर पर हैं और परिवार के साथ वक्‍त बिता रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amit Bhatt (@bhatt9507) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amit Bhatt (@bhatt9507) on

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन लागू है और अमित भी उसका पालन कर रहे हैं। अमित ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनका मजाकिया अंदाज देखा जा सकता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर