TMKOC के सोढ़ी के फैंस को याद आई उनकी जीप, कहा आपकी जीप के आगे कुछ नहीं है Rolls Royce

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 12, 2021 | 22:46 IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: छोटे पर्दे के बहुचर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

gurucharan singh as sodhi news in hindi, gurucharan singh latest news
गुरुचरण सिंह  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोढ़ी का किरदार निभाते हैं गुरुचरण सिंह। 
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई गुरुचरण सिंह की नई फोटो।
  • शो में गुरुचरण सिंह की वापसी चाहते हैं दर्शक। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Gurucharan Singh: छोटे पर्दे का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते कई वर्षों से दर्शकों के दिलों में छाया हुआ है। इस शो के सभी कलाकार लोगों के दिलों में बसते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) हैं जो इस शो में सोढ़ी (Sodhi) का किरदार निभाते थे। भले ही गुरुचरण सिंह अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन लोग अभी भी उन्हें प्यार करते हैं और इस शो में उन्हें देखना चाहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर गुरुचरण सिंह का एक फोटो जमकर वायरल हुआ है जिसमें वह लग्जरी कार रोल्स रॉयस (Rolls Royce) के साथ पोज देते हुए नजर आए। इस फोटो के कमेंट सेक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने गुरुचरण सिंह से इस शो में वापसी करने की मांग रखी। 

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई गुरुचरण सिंह की फोटो

सोशल मीडिया यूजर्स के बीच गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह लग्जरी कार रोल्स रॉयस के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं। जैसे ही गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीर साझा की वैसे ही उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कमेंट सेक्शन पर उनके फैंस ने गुरुचरण सिंह के सामने यह मांग रखा कि वह एक बार फिर इस शो से जुड़ जाएं। कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि सोढ़ी जी के जीप के सामने यह लग्जरी कार कुछ नहीं है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके सामने सीधे-सीधे इस शो में वापसी करने की मांग रखी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्यों गुरुचरण सिंह ने छोड़ा था यह शो?

एक इंटरव्यू के दौरान गुरुचरण सिंह ने यह साझा किया था कि उनके पिता की सर्जरी की वजह से उन्हें यह शो छोड़ना पड़ा था। इसके साथ अन्य चीजें भी थीं जिनकी वजह से गुरु चरण सिंह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो कंटिन्यू नहीं कर पाए। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की वजह से गुरुचरण सिंह को नाम और शोहरत मिला है। उनके अभिनय को इस शो में काफी सराहा गया था। उनकी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से उन्हें एक बार फिर से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में देखना चाहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर