Pearl V Puri से पहले 5 TV एक्टर्स पर लगे मोलेस्टेशन केस, Beyhadh और Saath Nibhaana Saathiya के एक्टर भी शामिल

6 Television actors accused of molestation charges: पहले भी टीवी के जाने-माने 5 स्टार पर इतने गंभीर आरोप लग चुके हैं। एक का तो पूरा करियर ही हो गया खराब था...

6 TV actors molestation charges Include Pearl V Puri To Piyush Sahdev Khalid Siddiqui
टीवी एक्टर्स। 
मुख्य बातें
  • टीवी स्टार पर्ल वी पुरी पर एक लड़की के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।
  • ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी टीवी एक्टर पर मोलेस्टेशन का आरोप लगा है।
  • पहले भी टीवी के जाने-माने 5 स्टार पर इतने गंभीर आरोप लग चुके हैं।

जानी-मानी हस्तियों के विवादों से जुड़ीं चौंकाने वाली खबरें लगातार पढ़ने को मिल रही हैं। करण मेहरा और निशा रावल की शादीशुदा जिंदगी का विवाद चर्चा में है। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है वहीं लगातार दोनों के तरह-तरह बयान सामने आ रहे हैं। आज एक और टीवी अभिनेता चर्चा का विषय बन गए हैं। लोकप्रिय टीवी स्टार पर्ल वी पुरी पर एक लड़की के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। यह खबर सभी के लिए एक बड़ा शॉक्ड है।

पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों का कोई भी विश्वास करने को तैयार नहीं है और कई टीवी सेलेब्स अभिनेता के समर्थन में आगे आ गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी टीवी एक्टर पर मोलेस्टेशन का आरोप लगा है इससे पहले भी टीवी के जाने-माने 5 स्टार पर इतने गंभीर आरोप लग चुके हैं।

पीयूष सहदेव
टीवी शो गीत, देवों के देव महादेव और बेहद के अभिनेता रहे पीयूष पर भी रेक केस लग चुका है। मुंबई पुलिस ने 2017 में एक अभिनेत्री के बलात्कार के आरोप में पीयूष को गिरफ्तार किया था।

साईं बल्लाल
एक महिला ने साईं पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। महिला का दावा था कि साईं ने उनसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और कुछ अश्लील क्लिप सहित उसे अश्लील वीडियो भेजना शुरू कर दिया था। इस मामले के बाद उड़ान और फुल्वा के अभिनेता साईं को हिरासत में ले लिया गया था।

खालिद सिद्दीकी
साथ निभाना साथिया और दादी अम्मा-दादी अम्मा मान जाओ के स्टार खालिद सिद्दीकी को खार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनपर पत्नी राहत ने विवाद के बाद गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में 2015 में कपल अलग हो गया। 

आलोकनाथ
वेटरन एक्टर-राइटर और प्रोड्यूसर आलोकनाथ अपनी संस्कारी ऑन-स्क्रीन छवि के लिए जाने जाते हैं। उनपर साल 1990 के शो तारा फेम एक स्टार ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया। जिसके बाद आलोकनाथ लगातार उस केस में फंसते चले गए। 

अमन वर्मा
अमन वर्मा को खुल जा सिम सिम, शांति, क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शो के लिए जाना जाता है। एक कास्टिंग काउच स्टिंग ऑपरेशन में उनका नाम सामने आया था जिसे मार्च 2005 में इंडिया टीवी पर प्रसारित किया गया था। उन्हें करियर से संबंधित मदद के बदले में सेक्शुअल फेवर की डिमांड करते हुए वीडियो में रिकॉर्ड किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर