टीवी के इन हैंडसम एक्टर्स ने बना रखी है रियलिटी शोज से दूरी, जानें क्या है इसकी वजह

टीवी के कुछ ऐसे भी हैंडसम हंक्स हैं, जिन्होंने बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए आदि जैसे रियलिटी शोज में अभी तक अपना डेब्यू नहीं किया है।

TV Actor who dont like Reality shows
TV Actor who dont like Reality shows 
मुख्य बातें
  • शहीर शेख अभी तक किसी भारतीय रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बने हैं
  • पार्थ समथान ने भी अभी तक बना रखी है रियलिटी शोज से दूरी
  • शक्ति अरोड़ा ने भी रियलिटी शो में अभी तक नहीं किया है डेब्यू

टीवी जगत में रियलिटी शोज अपने नए नए सीजन्स के साथ जनता को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जनता भी अपने चहेते स्टार्स को इन रियलिटी शोज में देखना चाहती है। हालांकि टीवी के कुछ ऐसे भी हैंडसम हंक्स हैं, जिन्होंने बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए आदि जैसे रियलिटी शोज में अभी तक अपना डेब्यू नहीं किया है। उनके फैन्स उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।   

शहीर शेख

छोटे पर्दे पर अदाकारी करने वाले सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले शहीर, अभी तक किसी भारतीय रियलिटी शो में नजर नहीं आए हैं। हालांकि वे इंडोनेशिया के एक शो ‘द न्यू ईट बुलागा!’ में होस्ट के रूप में हिस्सा जरूर बने थे। शहीर ने इसके अलावा देश और दुनिया दोनों के लिए ही ओटीटी, म्यूजिक विडियोज, टीवी जैसे मंच पर काम किया है। अब सभी को इंतजार है कि वे कब और किस रियलिटी शो में अपने डेब्यू की धूम मचाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by HK (@realhinakhan)

पार्थ समथान  

कैसी से यारियां, कसौटी जिंदगी की 2 में काम कर चुके पार्थ, दर्शकों के बीच खूब मशहूर हैं। मगर फिर भी उन्होंने अभी तक कोई रियलिटी शो साइन नहीं किया है। पार्थ बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में काफी जच सकते हैं।

शक्ति अरोड़ा  

मेरी आशिकी तुमसे ही फेम शक्ति अरोड़ा, टीवी दुनिया का जाना माना चेहरा हैं। फिलहाल आप शक्ति को कुंडली भाग्य में अर्जुन सूर्यवंशी का किरदार निभाते देख रहे होंगे। खबरों के मुताबिक शक्ति को बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए दो बार ऑफर दिया गया था। मगर उन्होंने मना कर दिया, शक्ति के रियलिटी शो डेब्यू का सभी इंतजार कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shakti Arora (@shaktiarora)

हर्षद चोपड़ा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु बिड़ला के किरदार में नज़र आ रहे हर्षद, पिछले 14 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। मगर फिर भी हर्षद ने आज तक कोई रियलिटी शो साइन नहीं किया। गौरतलब है कि वे इन शोज से इतनी दूरी क्यों रखते हैं।

मोहसिन खान  

कार्तिक गोयनका के रूप में घर घर पहचाना जाने वाला नाम बन गए, मोहसिन का भी आज तक किसी रियलिटी शो से ताल्लुक नहीं रहा है। हालांकि हाल फिलहाल में मोहसिन के झलक दिखला जा और नच बलिए जैसे डांस शोज का हिस्सा बनने की बात खूब चर्चा में थी। अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

पर्ल वी पुरी 

बेपनाह प्यार, नागिन, नागार्जुन आदि जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुके पर्ल अपने लुक्स और एक्टिंग से सबको अपना फैन बना चुके हैं। 9 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे पर्ल भी किसी रियलिटी शो में अभी तक अपना जलवा बिखेरते नजर नहीं आए हैं।

विजयेंद्र कुमेरिया

कई टीवी सीरियल करने और जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाने के बाद भी विजयेंद्र ने अपने कदम रियलिटी शोज की तरफ नहीं बढ़ाएं हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर