TV News 23 Jan 2022: पुष्पा के गाने पर उर्फी जावेद के डांस से कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस की शादी तक, जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

Top 5 TV News 23 Jan 2022: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने शादी कर ली है। वहीं, टीवी सीरियल नागिन 6 में उर्वशी ढोलकिया नजर आ सकती हैं। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

TV News 23 Jan 2022
TV News  
मुख्य बातें
  • कुंडली भाग्य में सोनाक्षी रायचंद का किरदार निभा रहीं मानसी श्रीवास्तव ने शादी कर ली है।
  • पुष्पा के गाने पर उर्फी जावेद ने दिखाए बोल्ड मूव्स।
  • नागिन 6 में नजर आ सकती हैं उर्वशी ढोलकिया।

TV News 23 Jan 2022. साल का पहला वेडिंग शुरू होते ही टीवी सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। यश पंडित के बाद अब एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने शादी कर ली है। वहीं, बिग बॉस 15 के कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को सलमान खान ने सरप्राइज दिया। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में सोनाक्षी रायचंद का किरदार निभा रहीं मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastav wedding) ने शादी कर ली है। मानसी ने अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ 22 जनवरी को सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने शादी में लाल रंग का गोल्डन एम्बराडरी वाला लहंगे चुना। वहीं, कपिल तेजवाली ब्लैक एंड गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आए। टीवी इंडस्ट्री से सुरभि चंदना, श्रेनु पारिख, धीरज धूपर, नेहा लक्ष्मी सहित कई पॉपुलर सितारे वेडिंग फंक्शन में नजर आए।

Also Read: जानें कैसी है एकता कपूर के इस TV सीरियल की स्टारकास्ट, अब तक 55 एक्ट्रेसेस ने दिए ऑडिशन

कैटरीना कैफ पर बोलीं शहनाज गिल  
शहनाज गिल हाल ही में यशराज मुखाते के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। इस म्यूजिक वीडियो के शूटिंग का एक वीडियो सामने आया है। इसमें शहनाज गिल कह रही हैं कि अब वह खुद को 'पंजाब की कटरीना कैफ' नहीं मानती हैं। शहनाज ने कहा कि, 'मेरी मम्मी पहले जब पार्लर जाती थी तो लोग कहते थे कि मैं कैटरीना कैफ जैसी लगती हूं लेकिन, अब मैं इंडिया की शहनाज गिल बन गई हूं और जो कटरीना कैफ है वो पंजाब की कटरीना कैफ बन गई है।' 

तेजस्वी के पेरेंट्स से करण कुंद्रा ने की बात
बिग बॉस 15 के कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को शो के होस्ट सलमान खान ने सरप्राइज दिया है। सलमान खान तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात करते हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी उनसे बात करते हैं। करण कुंद्रा मराठी में बात करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, वह सफल नहीं हो पाते। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर भी बात होती है। 

Image

Also Read:

उर्फी जावेद ने पुष्पा के गाने पर किया डांस
बिग बॉस 15 ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक नई रील पोस्ट की है। रील में उर्फी जावेद फिल्म पुष्पा से समांथा रुथ प्रभु के गाने ऊ अंटवा पर बोल्ड मूव्स दिखा रही हैं। मैरून कलर की साड़ी के साथ उर्फी जावेद ने स्टाइलिश ब्लाउज भी पहना हुआ है। वीडियो के साथ उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा है, 'इस पर रील पोस्ट करनी पड़ी! नहीं, मैं डांसर नहीं हूं, यह बस ऐसे ही रेंडम ही था!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Urrfii (@urf7i)

उर्वशी ढोलकिया को ऑफर हुआ नागिन 6
एकता कपूर के सीरियल नागिन 6 का टीजर रिलीज हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया को शो का ऑफर मिला है। जो कि एकता कपूर के धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का रोल निभा चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

उर्वशी ने चंद्रकांता में भी उनके साथ काम किया था। अब एकता कपूर और उर्वशी ढोलकिया फिर से साथ काम करने वाले हैं। दोनों कलर्स के शो नागिन 6 के लिए साथ आ रहे हैं। चर्चा है कि इसमें उर्वशी एक मजबूत किरदार निभाती नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर