TRP Week 53: नागिन-4 का खूब चला जादू, बिग बॉस-13 से कुंडली भाग्य तक हुआ टीआरपी लिस्ट में शामिल

BARC TRP Ratings Week 53; 53वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो गई है। जिसमें कुछ नए बदलाव के साथ दर्शकों के पसंदीदा सीरियल ने अपनी-अपनी जगह सुनिश्चित की है...

BARC TRP Ratings Week 53 Bigg Boss 13 Naagin 4 Kundali bhagya Choti Sardarni Checklist
टीवी सीरियल टीआरपी।  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • 53वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में आ चुकी है।
  • कुंडली भाग्य ने पहली जगह अपने नाम की है।
  • नागिन-4 की टीआरपी में भी जबरदस्त उछाल आया है।

टीवी सीरियल और रियलिटी शोज की 53वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council)ने हाल ही में टीआरपी लिस्ट जारी की है। जिसमें कुछ नए बदलाव के साथ दर्शकों के पसंदीदा सीरियल ने अपनी-अपनी जगह सुनिश्चित की है। 
53वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहली जगह कुंडली भाग्य ने अपने नाम की है। श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर का ये सीरियल लगातार दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल रहा है। वहीं दूसरी पॉजीशन पर कोई सीरियल नहीं बल्कि अवॉर्ड शो रहा है। बार्क की लिस्ट के मुताबिक शाहिद कपूर और कार्तिक आर्यन द्वारा होस्ट किया गया स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2020 दूसरी पॉजीशन पर रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kundalibhagyaupdates) on

टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान एकता कपूर के हालिया रिलीज सीरियल नागिन-4 ने अपने नाम किया है। निया शर्मा, जैसमीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया का ये सुपरनैचुरल सीरियल कुछ ही दिनों में दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin4.official) on

चौथे स्थान पर विक्रम सिंह चौहान-अदिति शर्मा का सीरियल ये जादू है जिन्न का रहा है। पांचवी पॉजीशन छोटी सरदारिनी ने अपने नाम की। बात अगर छठवें स्थान की करें तो इसपर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दावेदारी रही है। वहीं सातवें पायदान पर शब्बीर आहलूवालिया और श्रीति झा का सीरियल कुमकुम भाग्य है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial) on

सलमान खान का बिग बॉस-13 इस हफ्ते आठवें नंबर पर  रहा है। साथ ही नौवीं पॉजीशन पर द कपिल शर्मा शो और दसवीं पर ये रिश्ता क्या कहलाता है रहा है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर