Ishq Me Marjawan Kushal Punjabi: एक्‍टर कुशल पंजाबी ने क‍िया सुसाइड, ड‍िप्रेशन में फांसी लगाकर दी जान

टीवी मसाला
Updated Dec 27, 2019 | 10:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ishq Me Marjawan actor Kushal Punjabi: टीवी के सबसे चर्चित एक्टर्स में से एक कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

Kushal Punjabi
Kushal Punjabi 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया
  • एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया के जरिए कुशल के निधन की जानकारी दी
  • कुशल के निधन से टीवी जगत सदमे और शोक में है

टीवी के सबसे चर्चित एक्टर्स में से एक कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक कुशल डिप्रेशन में थे और उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान है। कुशल के निधन की जानकारी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। करण ने इस पोस्ट में लिखा कि तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया है।

करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मुझे पता है कि आप एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन यह मुझे पता है कि आप एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन यह अथाह हैमुझे पता है कि आप एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन यह अथाह है। जिस तरह आपने अपनी जिंदगी जी उसने वाकई मुझे कई तरीकों प्रभावित किया, लेकिन मुझे क्या पता था। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा कुशल। तुम्हें हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने पूरा जीवन जिया।' मालूम हो कि कुशल की साल 2015 में शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karanvir Bohra (@karanvirbohra) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

करण के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने हैरानगी जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की दुआ की। करण के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कमेंट किया, 'क्या? हे भगवान। कब? और कैसे?' वहीं रवि दुबे ने कमेंट कर लिखा, 'क्या??? ' मालूम हो कि कुशल की साल 2015 में शादी हुई थी। एक्टर विकास कलंतकरी ने भी हैरानी और दुख जताते हुए कमेंट कर लिखा, 'क्या? यह कब हुआ? यह बेहद दुखद है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं हैरान हूं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

 

बता दें कि कुशल ने लव मैरिज, सीआईडी, देखो मगर प्यार से, अंतरिक्ष, कसम से, क्या है मिस्टर पांचाल, सजन रे फिर झूठ मत बोलो और इश्क में मरजावां जैसे सीरियल में काम किया। इसके अलावा वो फियर फैक्टर और झलक दिखला जा 7 जैसे रिएलिटी शो में भी नजर आए। वहीं को फिल्म लक्ष्य, काल, सलाम- ए- इस्क और गोल जैसी फिल्मों में दिखे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर