सुरभि ज्योति-निया शर्मा से साक्षी तंवर तक, ये हैं छोटे परदे की सबसे महंगी 9 TV एक्ट्रेसेस, लेती हैं मोटी फीस

9 highest paid TV actress: जानें ऐसी 9 टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में, जो कि छोटे परदे की हाईएस्ट पेड स्टार हैं। ये दिग्गज अभिनेत्रियां एक एपिसोड या शो के लिए मोटी रकम वसूल करती हैं...

9 highest paid  TV actress per Episode Fees From nia sharma to jennifer winget
टीवी एक्ट्रेसेस 
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल्स के जरिए कई अभिनेत्रियां हैं जो रातोंरात स्टार बन गईं।
  • इन टीवी अभिनेत्रियों को कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तुलना में अधिक फीस भी दी जाती है।
  • जानें ऐसी 9 टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में, जो कि छोटे परदे की हाईएस्ट पेड स्टार हैं।

टेलीविजन शोज दर्शकों के लिए मनोरंजन के सबसे बड़े सोर्स में से एक माने जाते हैं। आजकल, कई टीवी शोज बॉलीवुड फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन सीरियल्स के जरिए कई टीवी अभिनेत्रियां हैं जो अपार लोकप्रियता के कारण रातोंरात स्टार बन गईं। इतना ही नहीं इन टीवी अभिनेत्रियों को कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तुलना में अधिक फीस भी दी जाती है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी 9 टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में, जो कि छोटे परदे की हाईएस्ट पेड स्टार हैं। ये अभिनेत्रियां एक एपिसोड या शो के लिए मोटी रकम वसूल करती हैं, जानें टीवी की दिग्गज एक्ट्रेसेस की फीस...

हिना खान
हिना टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। लोकप्रिय अभिनेत्री को ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और कसौटी जिंदगी की में कमोलिका के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, वो सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनरअप भी रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना खान को प्रति एपिसोड के लिए 1.5 से 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।

साक्षी तंवर 
सबसे अनुभवी और सबसे ज्यादा कमाई वाली टीवी अभिनेत्रियों में साक्षी तंवर को गिना जाता है। वो कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। साक्षी तंवर ने 1998 में अल्बेला सुर मेला के साथ डेब्यू किया, लेकिन कहानी घर घर की में पार्वती अग्रवाल के रोल से उनको पहचान मिली। अमिताभ बच्चन के टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के साथ साक्षी आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल में भी दिखाई दीं। वह एकमात्र टीवी अभिनेत्री हैं जो हमेशा छोटे परदे की टॉप-10 अभिनेत्रियों की सूची में रही हैं। साक्षी को कथित तौर पर लगभग 1,25,000 से 1,50,000 रुपए प्रति एपिसोड फीस दी जाती है।

दिव्यांका त्रिपाठी 
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका ने दूरदर्शन से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को टीवी शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से खूब पॉपुलैरिटी मिली। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए इंडियन टेलीविजन अकादमी पुरस्कार और फ्रेश न्यू फेस के टेली अवॉर्ड मिले। दिव्यांका त्रिपाठी को ये है मोहब्बतें में डॉ इशिता भल्ला का किरदार निभाने के लिए भी खूब सहारा गया। बताया जाता है कि दिव्यांका शो के एक एपिसोड के लिए 80,000 से 85,000 रुपए फीस लेती हैं।

जेनिफर विंगेट 
जेनिफर छोटे परदे की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनको सरस्वतीचंद्र में अपनी भूमिका कुमुद देसाई, बेहद की माया मेहरोत्रा और बेपनाह की जोया सिद्दीकी के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की है। राजा को रानी से प्यार हो गया में काम करते वक्त वो महज 12 साल की थीं। खबरों के मुताबिक अभिनेत्री पहले 80,000 से 85,000 रु. प्रति एपिसोड लेती थीं लेकिन अब उनकी फीस बढ़कर 1 लाख रुपये प्रति एपिसोड हो गई है।

सुरभि ज्योति 
सुरभि को कुबूल है की जोया और नागिन 3 की नागरानी बेला के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर और फिल्मों से की है। सुरभि ज्योति ने टीवी शो में काम करने के अलावा पंजाबी फिल्मों इक कुड़ी पंजाब दी, रौला पै गया और मुंडे पटियाला दे में काम किया है। खबरों के अनुसार, नागिन 3 के बाद सुरभि की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई। अब वो 70,000 से 75,000 रु . प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं। बता दें, ज्योति रिलायंस ज्वैल्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

निया शर्मा 
हालिया समय में निया शर्मा सबसे लोकप्रिय टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है, लेकिन काली- एक अग्निपरिक्षा, एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, नागिन-4 और इश्क में मरजावां उनके सबसे पॉपुलर शोज हैं। निया शर्मा 2017 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रहीं। इतना ही नहीं निया टॉप-50 सेक्सिएस्ट एशियाई महिला की सूची में दूसरे स्थान पर रही थीं। खबरों के मुताबिक, वह 75,000 से 80,000 रु. एक एपिसोड का शूटिंग चार्ज लेती हैं।

क्रिस्टल डिसूजा
एक हजारों में मेरी बहना है और एक नई पहचान के लिए क्रिस्टल को जाना जाता है। जब वह कॉलेज में थीं तभी से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। आज क्रिस्टल डिसूजा मोस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें एक एपिसोड के लिए लगभग 55,000 से 60,000 रु फीस मिलती है। 

दृष्टि धामी
दृष्टि धामी एक जानी-मानी मॉडल और टीवी अभिनेत्री हैं। उनको गीत हुई सबसे परायी, मधुबाला एक इश्क एक जूनून और सिलसिला बदलते रिश्तों का के लोकप्रिय किरदारों के लिए जाना जाता है। 2013 में दृष्टि ने कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान के साथ झलक दिखला जा 6 जीता था। वो कई पंजाबी वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दृष्टि धामी लगभग 65, 000 से 70,000 रु प्रति एपिसोड फीस मिलती है।

आशा नेगी 
सबसे लोकप्रिय और टैलेंटेड टीवी अभिनेत्रियों में आशा नेगी की भी गिनती होती हैं। उन्होंने पवित्रा रिश्ता शो से अपने किरदार के लिए खूब प्रसिद्धि और पहचान पाई। आशा अपने कॉलेज के दिनों में मिस उत्तराखंड 2009 का खिताब जीत चुकी हैं। बाद में आशा नेगी ने 2009 में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और 2010 में अपना पहला टीवी शो सपनों से भरे नैना में काम किया। इसी के बाद से आशा लगातार टीवी वर्ल्ड में एक्टिव हैं। खबरों के अनुसार, उन्हें 75,000 से 80,000 रुपए प्रति एपिसोड फीस मिलती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर